जौनपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 30 दिसंबर तक मध्यस्थता अभियान 3.0 चलाया जाएगा। इसमें पुराने मुकदमों का निस्तारण होगा।
जौनपुर: सालों पुराने मुकदमों से मिलेगी निजात, ‘मध्यस्थता अभियान 3.0’ के जरिए सुलह से निपटेंगे विवाद”
जौनपुर (उत्तर प्रदेश): द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
न्यायालयों में मुकदमों के बढ़ते बोझ को कम करने और आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जौनपुर में एक बड़ी पहल की गई है।
जनपद में 01 अगस्त 2026 से 30 दिसम्बर 2026 तक ‘राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0’ (Mediation for the Nation Campaign 3.0) का आयोजन किया जा रहा है।
यह पांच महीने लंबा अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) के तत्वावधान में चलाया जा रहा है।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि यह अभियान एम0सी0पी0सी0 (नई दिल्ली), सर्वोच्च न्यायालय, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (लखनऊ) और जौनपुर के जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) श्री सुशील कुमार शशि के कुशल दिशा-निर्देशन में शुरू किया गया है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में वर्षों से लंबित प्रकरणों का ‘मध्यस्थता’ (Mediation) और आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण करना है।
इस मध्यस्थता अभियान में न्यायालय की लंबी प्रक्रियाओं से बचकर, दोनों पक्षों की सहमति से निम्नलिखित विवादों को निपटाया जाएगा:
वैवाहिक और पारिवारिक विवाद
मोटर दुर्घटना दावे (MACT)
घरेलू हिंसा के मामले
चेक बाउंस (NI Act) से जुड़े विवाद
वाणिज्यिक (Commercial) और सेवा संबंधी विवाद
शमनीय आपराधिक मामले (Compoundable Offences)
उपभोक्ता विवाद
बैंक ऋण वसूली के मामले
सम्पत्ति के बंटवारे, बेदखली और भूमि अधिग्रहण से संबंधित विवाद
अन्य उपयुक्त दीवानी (Civil) मामले
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जौनपुर के सभी वादकारियों (Litigants) और अधिवक्ताओं से विशेष अपील की है कि वे अपने-अपने वादों से सम्बन्धित न्यायालयों में संपर्क करें।
अपने लंबित मुकदमों को ‘मध्यस्थता’ के लिए संदर्भित कराएं और आपसी सहमति के आधार पर वादों का निस्तारण कराकर अपना समय और धन बचाते हुए इस राष्ट्रीय अभियान का पूरा लाभ उठाएं।
खाकी की आड़ में अपहरण और रंगदारी: SIT का बड़ा एक्शन, 24 घंटे में 2…
मिशन 2027 का शंखनाद: रायबरेली में अखिलेश के 'PDA रथ' पर उमड़ा जनसैलाब, सपा ने…
यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: मानक से ऊंची थी बस, चालक की लापरवाही से गई 9…
भाजपा संगठन में एक और बड़ा विस्तार: राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव और 19 राज्यों के संगठन…
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…