मऊ – दो बाइक की टक्कर के बाद चाकूबाजी, दो गुटों में झड़प, पथराव में सीओ घायल

“मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में दो बाइक की टक्कर के बाद हुए विवाद ने एक बड़ी घटना का रूप ले लिया। दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी की घटना हो गई। चाकूबाजी में दो युवकों के घायल होने की खबर है”

मऊ 16 / 11 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

इसके बाद दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर पथराव हुआ। इस दौरान मौके पर शांति बहाली के लिए पुलिस पहुंची। लेकिन भीड़ की तरफ से किए जा रहे पथराव में सीओ कोतवाल भी घायल हो गए। 

वहीं चाकूबाजी की घटना में घायल युवक सुक्खू  राजभर को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए किया गया रेफर किया गया है। चाकूबाजी की घटना के बाद उग्र भीड़ द्वारा जमकर पथराव किया गया।

पथराव में पुलिस की गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं उग्र भीड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी निशाना बनाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खिड़की के शीशे भी पथराव में टूट गए। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

मऊ के एएसपी महेश सिंह अत्री ने कहा, दो बाइक की टक्कर के बाद आपस में विवाद शुरू हो गया। झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ लोगों ने वहां भी पथराव किया।

इसके बाद जब पथराव मौके से हटाया गया तो उनमें से कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया। हमने लोगों से बात की, उन्होंने कहा कि वे सड़क खाली कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पथराव में सीओ घोसी और एसएचओ घोसी को चोटें आईं। 2-3 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

20 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

20 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

20 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago