मथुरा – लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के शार्प शूटर योगेश कुमार मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

“मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास मथुरा और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के शार्प शूटर योगेश कुमार उर्फ राजू को मुठभेड़ के बाद अरेस्‍ट कर लिया है”

मथुरा 17 / 10 / 2024 रश्मि चौधरी की रिपोर्ट 

गिरफ्तार शूटर के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल, 7 कारतूस बरामद हुए हैं। दिल्ली में हुए सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड में योगेश कुमार मुख्य शूटर था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

एनकाउंटर में घायल शूटर को पुलिस ने अस्‍पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि शार्प शूटर ने हाशिम बाबा गैंग में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश मे कई हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया था।

वर्तमान में लारेन्स बिश्नोई गैंग में सम्मिलित होकर दिल्ली के सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शार्पशूटर भी है। यह वारदात को अंजाम देने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा था।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

1 day ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

1 day ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

1 day ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

2 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

2 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

2 days ago