मंडी – छात्राओं से छेड़खानी का आरोपी शिक्षक मौके से फरार

“प्रदेश के स्कूलों में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिसके चलते शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को सस्पेंड भी किया है। लेकिन बावजूद भी शिक्षा के मंदिरों में भी यदि छात्राएं सुरक्षित नहीं रह पाएंगी, तो फिर और कहां?

मंडी 19 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जिला के सज्याओपिपलू क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के शास्त्री ठीचर को छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। एलिमेंटरी एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर मंडी ने सोमवार को उक्त मामले को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, शिक्षक अभी फरार चल रहा है।

सस्पेंड टीचर का मुख्यालय (हैडक्वाटर) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहणी फिक्स किया है। आरोपी शिक्षक हैडक्वाटर व शिक्षा विभाग की अनुमति बिना अवकाश नहीं मिलेगा।

आरोपी शिक्षक नियंत्रक प्राधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकता है। विभाग ने उक्त मामले की छानबीन को लेकर कमेटी गठित कर दी है।

बता दें कि मंडी जिला के सज्याओपिपलू क्षेत्र के एक सरकारी सीसे स्कूल में नौंवी व दसवीं कक्षा की छात्राओं ने 13 नवंबर को शास्त्री मास्टर द्वारा छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।

इस बाबत अभिभावकों ने संबंधित स्कूल के मुखिया से भी शिकायत की थी। इसके उपरांत छात्राओं के अभिभावकों ने क्षेत्र की पुलिस चौकी में 16 नवंबर को मामले को लेकर शिकायत करवाई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

इस बारे में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक मंडी विजय गुप्ता का कहना है कि सज्याओपिपलू क्षेत्र के एक स्कूल के शास्त्री मास्टर को छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है। शिक्षक के खिलाफ विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की गई है और रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय भेज दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

7 minutes ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 जिलों में स्कूल बंद

पहाड़ से मैदान तक आफत की बारिश: यूपी के 8 जिलों में 'रेड अलर्ट', 19…

5 hours ago

यूपी के 4,030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा कायाकल्प, 403 करोड़ जारी

यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…

18 hours ago

आजमगढ़ के रानी की सराय में फायरिंग, युवक को मारी गोली

आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…

18 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: माफिया खत्म, यूपी बना निवेश का केंद्र – अमित शाह

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…

19 hours ago

नेपाल में कुदरत का कहर: भारी बारिश से भूस्खलन, राहत कार्य ठप

नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…

19 hours ago