“नेरचौक क्षेत्र के लोअर बाजार में एक स्पेयर पार्ट्स डिस्पोजल की दुकान में देर रात आग लग गई। जिससे दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। कई पुरानी गाडिय़ां आग की भेंट चढ़ गई। फायर बिग्रेड के पहुंचने के बाद मौके आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था”
मंडी 27 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार नेरचौक के लोअर बाजार में श्रवण कुमार पुरानी गाडिय़ों के स्पेयर पार्ट्स डिस्पोजल का काम करते हैं। श्रवण कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे उनके दुकान के बाहर रखे पुरानी गाडिय़ों के सामान में अचानक से आग लग गई।
आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड से संपर्क करके सहायता मांगी तथा अपने स्तर पर भी आग को बुझाने का काम किया लेकिन आग पर काबू नहीं कर पाए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान के बाहर रखे गाडिय़ों के पुराने स्पेयर पार्ट्स , इंजन तथा के्रन नुमा जीप राख हो चुकी थी।
इस घटना से श्रवण कुमार को तकरीबन चार लाख रुपए तक का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मुस्तैदी व फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंच जाने से बहुत बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। लोअर बाजार नेरचौक के कबाड़ी डिस्पोजल मार्केट में कई ऐसी दुकानें हैं, जोकि एक-दूसरे से सटी हुई हैं व काफी सारे घर व ढाबे भी हैं।
जहां पर गैस सिलेंडर भी हैं। इन सभी को फायर ब्रिगेड के पहुंचने से आग से बचा लिया गया है। वहीं व्यापार मंडल नेरचौक प्रधान अमृतपाल सिंह ने प्रशासन से प्रभावित व्यवसायी को तुरंत मदद करने की मांग की है। वहीं तहसीलदार विपिन शर्मा ने बताया कि लोअर मार्केट नेरचौक में लगी आग का पटवारी को भेज कर मौका करवाया गया है। रिपोर्ट तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पाकिस्तान में महंगाई का 'पेट्रोल बम': गधा-गाड़ी से सिंध असेंबली पहुंचे PTI विधायक, सरकार के…
न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…