मंडी – पंडोह झील में डूबी गाड़ी, इलाज़ के दौरान महिला की मौत

“पंडोह- कुकलाह सडक़ मार्ग पर रविवार को स्टीमर यार्ड के पास एक स्कार्पियो गाड़ी (एचपी 65 ए-8384) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के 4 सदस्य घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया”

मंडी 18 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

जहां एक घायल महिला मथरा देवी पत्नी कन्हैया लाल निवासी गाड़ा नाल पंडोह की दुखद मौत हो गई। बाकी तीन घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बता दें कि स्कार्पियो चालक अमृत का ही बेटा डोले राम , जो रविवार को अपने माता, पत्नी और भतीजी को लाने बाखली गांव में अपने ससुराल गया था।

वहीं स्टीमर यार्ड के पास गाड़ी 75 फीट नीचे पलटे खाते हुए पंडोह डैम की झील में आधी डूब गई। डोले राम ने जैसे तैसे अपने आपको और भतीजी को बाहर निकाला। तब तक स्थानीय लोग भी नाव के सहारे मौका पर पहुंचे और सभी घायलों को सडक़ तक पहुंचाया।

जहां 108 एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इन दिनों झील में पानी का स्तर बहुत ही नीचे चला गया है। यदि झील भरी होती तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। पंडोह पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मथरा देवी पंडोह पंचायत के पुर्व वार्ड पंच कन्हैया लाल की पत्नी हैं। पंचायत प्रधान पंडोह गीता देवी, प्रधान दुआ देवी जीवन राणा, पुर्व प्रधान बलदेव राज, नरेश कुमार, हंस राज, पूर्व उप प्रधान राधाकृष्ण वर्मा, वार्ड सदस्य गोपाल ठाकुर, बीआर भाटिया ने मथरा देवी के दुर्घटना में हुई दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.