मैनपुरी : दीवानगी ऐसी कि आशिक नें मंदिर में प्रेमिका को मारीं पांच गोलियां, हुआ गिरफ्तार

“मैनपुरी में सुबह-सुबह सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया। सिरफिरे आशिक ने मंदिर में पूजा करने आई युवती को पांच गोलियां मारीं। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है” 

मैनपुरी 26 / 07 / 2025 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

मैनपुरी शहर के मोहल्ला बजरिया स्थित शिव मंदिर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां मंदिर में पूजा करने के लिए आई युवती को एक के बाद एक पांच गोलियां मारी गईं। इसके बाद आरोपी मंदिर का दरवाजा खोलकर भाग निकला।  

इस वारदात के बाद मंदिर में आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को तीन घंटे के अंदर ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में भी गोली लगी है। 

मोहल्ला बजरिया की रहने वाली 21 वर्षीय दिव्यांशी राठौर शनिवार सुबह मंदिर में पूजा करने के लिए आई थी।  उसी समय मंदिर में राहुल दिवाकर नाम का युवक आ धमका।

राहुल ने मंदिर के अंदर पूजा करते समय दिव्यांशी पर हमला कर दिया। तमंचे से एक के बाद उसे पांच गोलियां मारी। गोलियों की आवाज सुनकर मंदिर आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान आरोपी मौके से भाग निकला।

लोगों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल ही घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां उसकी हालत नाजुक देख सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।  

इसके बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई। पुलिस ने तीन घंटे के अंदर ही आरोपी राहुल को नगला जुला बंबा वाली रोड पर घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायर करना शुरू कर दिए।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से राहुल घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल अवस्था में भी आरोपी  राहुल हंसता हुआ नजर आया। उसने जो किया, उस पर कोई पछतावा नहीं था।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर: विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, दर्जी ट्रेड का इंटरव्यू 19-20 अगस्त को

जौनपुर: 'विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना' के तहत दर्जी ट्रेड का साक्षात्कार 19 और 20 अगस्त…

55 minutes ago

जौनपुर: डेट बढ़ी, अब 25 अगस्त तक कोटेदार बांटेंगे मुफ्त अनाज

जौनपुर: कांवड़ यात्रा के कारण मुफ्त राशन वितरण की तिथि बढ़ी, अब 25 अगस्त तक…

1 hour ago

जौनपुर: लाइव प्रसारण में CM योगी की पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात

जौनपुर: CM योगी ने दी पीआरडी जवानों को बड़ी सौगात, कलेक्ट्रेट में सीधा प्रसारण देख…

1 hour ago

जौनपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के लिए आवेदन शुरू

जौनपुर: प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत बंपर मौका, 24 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन"…

1 hour ago

जौनपुर: नवोदय विद्यालय पंजीकरण के लिए10078 छात्रों ने किया आवेदन

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पंजीकरण में जौनपुर का शानदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक आवेदनों…

2 hours ago

महाराष्ट्र : 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026, जाने नियम

महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा 'धर्म स्वतंत्रता कानून 2026': जबरन धर्मांतरण पर 7…

10 hours ago