महाराष्ट्र : बोरीवली में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प में तीन की मौत, चार घायल

“मुंबई के बोरीवली में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे चार लोग घायल भी हुए हैं”

मुंबई 19 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र में दो परिवारों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मुंबई के बोरीवली इलाके में झुग्गी बस्ती की है। जानकारी के मुताबिक दो परिवारों के बीच पुराना विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। भयावह हिंसक संघर्ष में तीन लोगों की मौत होने के अलावा चार लोग घायल भी हुए हैं। 

पुलिस ने बताया कि गणपत पाटिल नगर झुग्गी बस्ती में झड़प के दौरान धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। झड़प के दौरान राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अरविंद और प्रतिद्वंद्वी खेमे के हमीद शेख की मौत हो गई।

घायलों की पहचान राम नवल के बेटों अमर, अमित और हमीद शेख के दो बेटों- अरमान और हसन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शेख और गुप्ता परिवार के बीच 2022 से ही विवाद चल रहा था। आरोप-प्रत्यारोप के अलावा दोनों परिवार आपस में अक्सर उलझते रहते थे।

बोरीवली की घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि हिंसक झड़प रविवार दोपहर उस समय शुरू हुई जब नशे में धुत हामिद शेख ने इलाके में नारियल बेचने वाले राम नवल गुप्ता से बहस शुरू कर दी। गुप्ता का साथ देने उसके बेटे अमर, अरविंद और अमित भी आ गए। शेख ने अपने बेटों- अरमान और हसन को बुला लिया।

दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया

दोनों समूहों के बीच पहले तो मारपीट हुई। बाद में उन्होंने एक-दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हिंसा में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया गया। पुलिस ने एमएचबी पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

40 minutes ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

47 minutes ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

54 minutes ago

‘विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता’ की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक बढ़ी

युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…

1 hour ago

शिक्षा मंत्रालय की NMMSS कार्यशाला, मेघावी छात्रों को मिलेंगे 12,000 रुपये

भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…

1 hour ago

धर्मशाला में आज से दो दिवसीय ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन

धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…

1 hour ago