Breaking News

महाराष्ट्र TET 2025 पेपर लीक: परीक्षा टली, कांग्रेस का सरकार पर हमला

महाराष्ट्र में फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल: TET 2025 का पेपर लीक, ऐन वक्त पर परीक्षा रद्द, कांग्रेस ने पूछा- ‘रैकेट को किसका संरक्षण?’

पुणे/मुंबई: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट 

देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीट (NEET) के बाद अब महाराष्ट्र में ‘टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट’ (TET 2025) का पेपर लीक होने का बड़ा मामला सामने आया है।

इस गंभीर आरोप के बाद महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ़ एग्जामिनेशन (MSCE), पुणे ने रविवार, 28 जून को होने वाली इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा को ऐन वक्त पर स्थगित कर दिया है।

ठाणे जिले में कुछ संदिग्धों के पास से परीक्षा के प्रश्नपत्र मिलने के बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है। शिक्षा विभाग और पुलिस अब इस पूरे रैकेट की गहन जांच में जुट गए हैं।

भिवंडी में पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा

MSCE के अधिकारियों के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश तब हुआ जब पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली।

इसी सूचना के आधार पर 27 जून की सुबह पुलिस ने भिवंडी इलाके में एक बड़ी छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) के अधिकारियों को भी तत्काल मौके पर बुलाया गया।

शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि संदिग्धों के पास से जो सवाल मिले थे, वे TET 2025 परीक्षा के लिए तैयार किए गए असली प्रश्नपत्र के सवालों से हू-ब-हू मेल खा रहे थे।

क्या असली पेपर है या मॉक टेस्ट?

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग फिलहाल इस बात की तकनीकी जांच कर रहा है कि भिवंडी में मिला प्रश्नपत्र पूरी तरह से असली (Original) TET प्रश्नपत्र है या सिर्फ कोई ‘मॉक टेस्ट पेपर’। हालांकि, सवालों के मेल खाने के कारण मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है।

भिवंडी पुलिस स्टेशन में इस संबंध में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है और पुलिस पेपर लीक के स्रोत (Source) का पता लगाने में जुट गई है। जांच पूरी होने के बाद ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा।

कांग्रेस का तीखा हमला: ‘यह दरिद्र सरकार की पहचान बन गई है’

TET परीक्षा का पेपर लीक होते ही महाराष्ट्र की राजनीति में भी भूचाल आ गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता और पार्टी के प्रमुख चेहरे हर्षवर्धन सपकाल ने राज्य और केंद्र सरकार पर करारा तंज कसा है।

सपकाल ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा, “पेपर लीक अब कोई अपवाद नहीं रह गया है, बल्कि यह इस दरिद्र सरकार की असली पहचान बन गया है!

कल महाराष्ट्र में होने वाली TET परीक्षा का पेपर उपमुख्यमंत्री शिंदे के गढ़ ‘ठाणे’ में ही लीक हो गया। सरकार को जवाब देना चाहिए कि लाखों छात्रों की मेहनत, उनके सपनों और भविष्य पर पानी फेरने वाले इस शिक्षा माफिया को आखिर किसका राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है?”

‘सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस’

कांग्रेस नेता ने सरकार के दावों की हवा निकालते हुए आगे कहा, “एक तरफ ‘पारदर्शी प्रशासन’ के बड़े-बड़े नारे लगाए जा रहे हैं और दूसरी तरफ पेपर लीक का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

छात्र यह सोचें कि उन्हें पढ़ाई करनी चाहिए या इस बात की चिंता करनी चाहिए कि पेपर पहले किसके पास पहुंच रहा है?”

उन्होंने चेतावनी दी है कि इस मामले की तुरंत निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा महाराष्ट्र के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी जल्द ही सड़कों पर उग्र आंदोलन करेगी।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर के सिकरारा में दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की हत्या, 3 टीमें गठित

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति की सिर कूचकर निर्मम हत्या,…

8 hours ago

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं

LPU में बेकाबू बवाल: इंटरनेट सेवाएं बंद, डीआईजी-एसएसपी की गाड़ियां तोड़ीं; 'दातर' और वॉकी-टॉकी के…

9 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

सिंहस्थ 2028: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बवाल;…

10 hours ago

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: घर बैठे होगा वेरिफिकेशन

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग के 5 बड़े फैसले: अब घर बैठे होगा वेरिफिकेशन,…

16 hours ago

TRAI हुआ सख्त: अब मिलेंगे बिना डेटा वाले सस्ते कॉलिंग-SMS रिचार्ज प्लान

करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI का बड़ा फैसला: बिना डेटा वाले 'Voice और SMS-Only'…

16 hours ago

आम जनता को राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिन की बैंक हड़ताल टली

आम जनता को बड़ी राहत: सोमवार से होने वाली 3 दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल टली,…

16 hours ago