महाराष्ट्र : मुंबई, रायगढ़ सहित कई जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

“महाराष्ट्र में मानसून ने एंट्री ली है और मानसून के आते ही कई शहर पानी पानी हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश से मुंबई का तो बुरा हाल है। सड़कें जलमग्न, लोकल ट्रेनें, मेट्रो और फ्लाइट्स सभी प्रभावित हैं”

मुंबई 27 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

महाराष्ट्र में मुंबई सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मुंबई में सोमवार को शहर में मॉनसून के पहले दिन ही 107 साल में सबसे ज़्यादा बारिश दर्ज की गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में बारिश के साथ ही शहर में मॉनसून भी सामान्य से 16 दिन पहले आ गया है। 

आईएमडी द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 26 मई 2025 को मुंबई पहुंच गया है, जबकि सामान्य तौर पर इसकी तारीख 11 जून होती है। इस प्रकार, मानसून सामान्य से 16 दिन पहले मुंबई पहुंच गया है। यह 2001-2025 की अवधि के दौरान मुंबई में सबसे पहले मानसून के पहुंचने का संकेत है।”

मुंबई के कई इलाकों में भरा पानी

दादर टीटी, हिंदमाता, सायन सर्कल और शक्कर पंचायत जैसे निचले इलाकों में जलभराव की खबरें हैं। बीएमसी ने कहा कि वह सीसीटीवी के जरिए इन जगहों पर नजर रख रही है और पूरे शहर में आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तैनात किए हैं।

बारिश का रेड अलर्ट जारी

रेड अलर्ट के साथ, मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत को सामान्य से 16 दिन पहले ही चिह्नित कर दिया है। सोमवार को, आईएमडी ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए अपने ‘ऑरेंज’ अलर्ट को रेड अलर्ट में अपग्रेड किया। मुंबई में चेतावनी के साथ, आईएमडी ने कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।

मुंबई में बारिश ने 107 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

भारी बारिश और जलभराव की समस्या के अलावा, मुंबई की बारिश ने 1918 में बनाया गया रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के रिकॉर्ड से पता चलता है कि दक्षिण मुंबई के कई इलाकों में सोमवार आधी रात से सुबह 11 बजे के बीच 200 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई।

इसके अलावा, कोलाबा वेधशाला में, मुंबई में सबसे ज़्यादा 295 मिमी बारिश दर्ज की गई। पिछला रिकॉर्ड मई 1918 में 279.4 मिमी बारिश के साथ बना था।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

15 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago