“दिल्ली ओलम्पिक समिति के तत्वाधान में “राज्य फ़्लाइंग किक स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट” एसोसिएशन द्वारा दिल्ली गेम -2025 का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नरेला स्थित दिल्ली हाउसिंग सोसायटी ( सेवा आश्रम ) परिसर में सम्पन्न हुआ ”
नई दिल्ली 26 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
दिल्ली ओलम्पिक समिति के तत्वाधान में “राज्य फ़्लाइंग किक स्पोर्ट्स मार्शल आर्ट” एसोसिएशन द्वारा दिल्ली गेम -2025 का दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता नरेला स्थित दिल्ली हाउसिंग सोसायटी ( सेवा आश्रम ) परिसर में सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता में दिल्ली प्रदेश के 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने विभिन्न ईवेंटो में शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता के आयोजन समिति में प्रमुख रूप से नीरज कुमार, रश्मि चौधरी, प्रदीप वत्सल, आकाश कुमार, अरुण पंड्या प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इस दौरान सतवीर, सिकंदर, कालीचरण, विक्की, अनिल पीटीआई, कुमारी सविता, सिमरन, शुभम, अनिल नोएडा, इत्यादि कोचों ने रेफरी और निर्णायक की भूमिका का सफलता पूर्वक निर्वाहन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गो में कुल 31 स्वर्ण पदक ( पुरुष ) 31 सिल्वर मैडल, और 31 ब्रांज मैडल खिलाड़ियों ने जीते। वही बालिका वर्ग में भी 31 स्वर्ण पदक, 31 सिल्वर मैडल, और 31 ब्रांज मैडल खिलाड़ियों ने जीते।
इस दौरान गेम के राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं जनरल सेकेट्री नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्शल आर्ट से केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वस्थता का भी चहुँमुखी विकास होता है। फ्लाइंग किक मार्शल आर्ट की शुरुआत 2013 में भारत में हुआ था।
जिसके बाद अनवरत रूप से विकास मार्ग पर चलते हुए आज इस मार्शल आर्ट का विस्तार सभी राज्यों में हो चुका है। संस्था का प्रयास है कि भारत सरकार की मंशा के फलस्वरूप गरीब से गरीब घर का बच्चा भी खेल से जुड़ सके।
कार्यक्रम समापन के दौरान राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं जनरल सेकेट्री नीरज कुमार ने उपस्थित समस्त अतिथियों और प्रशिक्षकों के प्रति आभार जताते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…
वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…
NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…
दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…
सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…