महाराष्ट्र समाचार – गणपति पूजा के लिए मुंबई पूरी तरह तैयार, 2500 से अधिक मंडलों को मिली मंजूरी

“फाइल फोटो “

“गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है। संचालकों ने कहा कि इससे उन श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी जो 10 दिवसीय उत्सव के दौरान रात के समय पंडालों में उमड़ते हैं”

मुंबई 07 / 09 / 2024 विशाल सोनी की रिपोर्ट 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 2,500 से ज्यादा गणेश मंडल और लाखों परिवार शनिवार से दस दिवसीय गणेश उत्सव मनाएंगे।

बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को गणेश मंडलों से 3,358 आवेदन मिले हैं और शुक्रवार तक 2,635 मंडलों को पंडाल लगाने की अनुमति दी गई है।

उन्होंने बताया कि 300 से अधिक आवेदन अभी भी स्वीकृति के लिए लंबित हैं। गणेश मंडल, ऐसे समूह हैं जो सार्वजनिक स्थानों पर गणेशोत्सव मनाते हैं। शनिवार को घरों और पंडालों में विधि-विधान से प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी।

इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इस त्योहार को पर्यावरण-अनुकूल तरीके से मनाने का आग्रह किया।

वहीं, गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में सुरक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा करीब 15,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

एक अधिकारी ने यहां बताया कि 32 पुलिस उपायुक्त, 45 सहायक आयुक्त, 2,435 अधिकारी, 12,420 कॉंस्टेबल, होमगार्ड और राज्य रिजर्व पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण इकाई के कर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे।

शहर की तीनों मेट्रो लाइन पर, गणेश उत्सव के दौरान अंतिम ट्रेन के परिचालन का समय बढ़ाने का फैसला किया गया है।

संचालकों ने कहा कि इससे उन श्रद्धालुओं को मदद मिलेगी जो 10 दिवसीय उत्सव के दौरान रात के समय पंडालों में उमड़ते हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago