Breaking News

मध्य प्रदेश : हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव से फैला तनाव

“मध्य प्रदेश के गुना में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हंगामा हुआ है। दरअसल गुना के कर्नलगंज क्षेत्र में यहां हनुमान जन्मोत्सव की वजह से जुलूस निकाला जा रहा था, जिस पर पथराव हुआ है। पथराव का आरोप विशेष समुदाय के लोगों पर लगा है। इस घटना के सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है”

“गुना १३ / 04 / २०२५ संतोष सेठ की रिपोर्ट” 

इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भगदड़ भी मच गई और तनाव फैल गया। मिली जानकारी के मुताबिक, ये जुलूस घोसी मोहल्ला स्थित मड़िया वाले मंदिर से निकाला गया था। इसके आयोजक बच्चे और युवा वर्ग के लोग थे।हालांकि फिर भी जुलूस में करीब 50 लोग थे। जैसे ही ये जुलूस हाट रोड रपटे की ओर बढ़ा तो मदीना मस्जिद के पास समद चौक पर इस जुलूस पर हमला हो गया। 

हमले की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हालात को संभाल नहीं सके। इसी वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग भाग खड़े हुए। इस घटना की जैसे ही जानकारी मिली, वैसे ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए और बाजार बंद हो गया। हालांकि तनाव तो बना हुआ है लेकिन हालात को नियंत्रण में ले लिया गया है। 

इस घटना पर एसपी का बयान भी सामने आया है। एसपी ने कहा है कि ये जुलूस बिना इजाजत के निकाला गया था। जिस जगह से ये जुलूस निकला तो वहां दूसरे समुदाय का स्थल मौजूद था। इस दौरान नारे लगाए गए, जिसके बाद इस तरह के हालात बने। फिलहाल दोनों समुदाय के लोगों से बात की जा रही है और मौके पर शांति है। गौरतलब है कि हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर देशभर में उत्सव मनाया गया और जगह-जगह जुलूस निकला।

एफआईआर दर्ज

पथराव और मारपीट के इस मामले में पुलिस ने विक्की खान, आमिन खान, गुड्डू खान, तौफीक खान और 15-20 अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। फरियादी ओम प्रकाश और गब्बर कुशवाहा के अनुसार, 12 अप्रैल को शाम 4 बजे माता मंदिर से जुलूस शुरू हुआ।

विक्की पठान ने डीजे बंद करने को कहा और गाली-गलौज की जिसके बाद मस्जिद और आसपास से पथराव शुरू हुआ। आमिन ने रजत ग्वाल पर पिस्टल से फायर किया, जबकि गुड्डू ने लोहंगी से हमला किया। इस घटना में कई लोगों को चोटें आईं।

Santosh SETH

Recent Posts

राष्ट्रपति ने 5 राज्यों के उच्च न्यायालयों में 14 नए जज किए नियुक्त

न्यायपालिका में 14 नए जजों की नियुक्ति: राष्ट्रपति ने दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड और कर्नाटक…

19 seconds ago

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

11 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

23 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

1 day ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

1 day ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

1 day ago