लखनऊ : लोकबंधु अस्पताल में आग, मची अफरा तफरी

लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में लगी आग पर काबू पाने के बाद अब कारणों की जांच शुरू हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रात करीब 10 बजे अस्पताल की दूसरी मंजिल पर लगी और कुछ ही देर में इसने भयानक रूप ले लिया। अब तक की जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी, जिसकी वजह से पूरा फ्लोर धुएं और लपटों से भर गया था।

लखनऊ: संतोष सेठ की रिपोर्ट

मरीजों, तीमारदारों और डॉक्टरों में भगदड़ मच गई। इसी बीच खबर है कि ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 61 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। जैसे ही यह खबर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंची तो वह सक्रिय हो गए और खुद मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने तुरंत डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को मौके पर भेजा।

इससे पहले लखनऊ का पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया था। सबसे पहले अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को निकालने का काम शुरू किया और उन्हें अलग-अलग नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया। आग लगने के बाद अस्पताल से निकाले गए 200 मरीजों को सिविल, बलरामपुर, केजीएमयू, लोहिया समेत अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया।

फायर ब्रिगेड की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। आग की ऊंची लपटें देखकर अस्पताल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित जगह की तलाश में जुट गए। जिस दूसरी मंजिल पर आग लगी है, वहां बच्चों का एनआईसीयू है। साथ ही महिलाओं की यूनिट भी उसी मंजिल पर है।

मरीजों को निकालने का काम तुरंत शुरू किया गया। पूरे अस्पताल में करीब 200 मरीज थे, कुछ ही देर में सभी को बाहर निकाल लिया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने शीशे तोड़कर और सीढ़ियां चढ़कर मरीजों को निकाला। देर रात तक कूलिंग का काम जारी रहा।

आग पर काबू पाने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई और सभी कमरों की तलाशी ली गई। धुआं इतना ज्यादा था कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ऑक्सीजन मास्क पहनकर अंदर जाना पड़ा। देर रात तक अस्पताल में कूलिंग का काम जारी रहा। आग लगने के कारणों की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Santosh SETH

Recent Posts

नवमी और दशहरा 20 अक्तूबर को, जाने रावण दहन और शस्त्र पूजन मुहूर्त

एक ही दिन मनाई जाएगी महानवमी और विजयादशमी; 20 अक्तूबर को होगा रावण दहन, जानें…

4 minutes ago

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? जानें विजयदशमी की सही तारीख

दशहरा 2026: 20 या 21 अक्तूबर? दूर करें कन्फ्यूजन, जानें विजयदशमी की सही तारीख और…

17 minutes ago

कोलकाता: चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 25 लोग घायल

कोलकाता: चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़, 25 घायल; CM शुभेंदु अधिकारी ने…

23 minutes ago

‘अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना’ से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन

'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…

2 days ago

प्रेरणा : ओडिशा के राजेश ने पुनर्वास सहायता से पाई शराब की लत से मुक्ति

एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…

2 days ago

रक्षा मंत्रालय : GSAT-7C और वरुणास्त्र के लिए 4106 करोड़ का अनुबंध

रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…

2 days ago