CM Yogi Adityanath launching the Har Ghar Tiranga Yatra from his official residence in Lucknow.

लखनऊ: CM योगी ने किया तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर हमला

लखनऊ में CM योगी ने किया ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ, कांग्रेस पर बोला हमला: “मोदी सरकार ने दिया घर-घर तिरंगा फहराने का अधिकार”

 लखनऊ: द पॉलिटिक्स अगेन : संतोष सेठ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से भव्य ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ किया।

 

आगामी 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रदेशवासियों में देशभक्ति का संचार करने के लिए सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

दिग्गज नेताओं संग सीएम योगी ने ली सेल्फी

सीएम आवास से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) समेत सरकार के कई मंत्री और संगठन के शीर्ष पदाधिकारी हाथों में राष्ट्रध्वज थामे पैदल निकले।

यात्रा शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी ने पंकज चौधरी और यात्रा में शामिल आम नागरिकों के साथ सेल्फी भी ली।

इस यात्रा में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी और सामाजिक संस्थाओं के अलावा बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया।

‘कांग्रेस राज में तिरंगा फहराने के लिए करना पड़ता था संघर्ष’

इस खास अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, “यह मौका बेहद खास है क्योंकि 15 अगस्त को हम देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को अपने घरों पर शान से तिरंगा फहराने का अधिकार दिया है।”

कांग्रेस पर सीधा राजनीतिक हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कांग्रेस के शासनकाल में आम नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए संघर्ष करना पड़ता था और अदालतों के चक्कर काटने पड़ते थे।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने झंडा संहिता (Flag Code) में बदलाव करके ‘हर घर तिरंगा’ के मंत्र को साकार किया, जिससे आज हर भारतीय अपने गर्व और सम्मान के प्रतीक तिरंगे को फहरा पा रहा है।

लोकभवन तक गुंजायमान हुआ भारत माता का जयघोष

मुख्यमंत्री आवास से शुरू हुई यह पदयात्रा हजरतगंज स्थित ‘लोकभवन’ पर जाकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान लोग हाथों में तिरंगा लिए अमर बलिदानियों को नमन करते हुए ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष करते रहे।

10 से 15 अगस्त तक का पूरा कार्यक्रम

भाजपा द्वारा चुनावी तैयारियों और जनसंपर्क के बीच शुरू किए गए इस महाभियान का विस्तृत शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 10, 11 एवं 12 अगस्त: प्रदेश के सभी प्रशासनिक मंडलों में व्यापक स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

  • 13 अगस्त: प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों के साथ-साथ प्रमुख कस्बों और शहरों में तिरंगा यात्राएं निकालकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा।

  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर, दुकान और संस्थान में तिरंगा फहराया जाएगा।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.