“हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। हरियाणा में बीजेपी तीसरी बार सरकार बना रही है जबकि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन ने बहुमत हासिल कर लिया है”
नई दिल्ली 08 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बन रही है।
वहीं जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन को बहुमत मिला है। दोनों ही राज्यों में 90-90 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। जम्मू-कश्मीर में तीन फेज जबकि हरियाणा में एक फेज में वोटिंग हुई थी।
हरियाणा में सत्तारूढ़ बीजेपी पहले भी यह भरोसा जता चुकी थी कि वह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब होगी। आज मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत हासिल हुई है और कांग्रेस पिछड़ गई है। इस चुनाव में कांग्रेस के बनाए सारे नैरेटिव फेल हो गए हैं और बीजेपी ने उसको चारों खाने चित कर दिया है। एग्जिट पोल के नतीजों को गच्चा देते हुए बीजेपी ने जीत का सेहरा अपने सिर पर सजा लिया है।
लाडवा से नायब सिंह जीते
बता दें कि लाडवा से सीएम नायब सिंह भी जीत गए हैं। ऐसे में सीएम पद को लेकर घमासान दिखाई पड़ सकता है। अनिल विज पहले से ये बात कहते नजर आ रहे हैं कि वह सीएम पद को लेकर दावा कर सकते हैं।
मतगणना से पहले दो बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जाहिर करने वाले अनिल विज गाना गाते हुए भी नजर आए थे। गाने के बोल हैं ‘मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया।’ अनिल विज का यह वीडियो ऐसे समय पर सामने आया था, जब वह अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे थे।
अंबाला कैंट से अनिल विज जीते
अंबाला कैंट से जीतने के बाद अनिल विज ने कहा कि अगर पार्टी ने CM बनाया तो इंकार नहीं है। अनिल ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी की नीतियों की जीत है।
मनोहर लाल खट्टर जिस गति से देश को आगे लेकर जाना चाहते हैं, जो कुछ उन्होंने किया है, ये उसकी जीत है। अनिल विज ने कहा कि हम सबके समर्थन से जीते हैं। सीएम पद को लेकर अनिल ने कहा कि अगर पार्टी बनाएगी तो इंकार नहीं करूंगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने जन समर्थन के लिए जताया आभार
चुनावी नतीजों के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जनता का आभार जताया। बता दें कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा 49 सीटों के साथ सरकार बनाएगी।
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद कराए गए विधानसभा चुनाव में भी 29 सीटों के साथ भाजपा का प्रदर्शन बेहतर हुआ है।
हरियाणा की जीत पीएम मोदी के लिए बूस्टर डोज
लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं। कहा जा रहा था कि इसने आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी को उघाड़कर सामने रख दिया था। इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी मोदी विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था।
केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने के बाद भी कुछ सीटें कम आ जाने से भाजपा के हौसले कुछ कमजोर पड़ गए थे। विपक्षी दल भाजपा की कम हुई सीटों की संख्या को सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से जोड़कर देख रहे थे।
उनका कहना था कि अब मोदी ब्रांड का तिलस्म टूट गया है। लेकिन हरियाणा में बड़ी जीत की ओर बढ़ रही भाजपा के आंकड़ों ने साबित कर दिया है कि मोदी का करिश्मा जारी है।
यह जीत मोदी ब्रांड को मिली बूस्टर डोज की तरह है जिसका करिश्मा महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई पड़ेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा की कुछ सीटें कम हो जाने के बाद पार्टी के अंदर भी बड़े बदलाव की बातें चलने लगी थीं।
कहा जा रहा था कि इसने आरएसएस और भाजपा के बीच दूरी को उघाड़कर सामने रख दिया था। इससे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में भी मोदी विरोधी खेमा मजबूत होकर प्रधानमंत्री पर हमला करने लगा था।
यदि हरियाणा में भी भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ता तो इससे मोदी पर राजनीतिक हमलों की बाढ़ आ जाती। विपक्ष को इसे मोदी युग की समाप्ति के तौर पर ही पेश कर देता। लेकिन हरियाणा में मिली जीत ने सीधे तौर पर मोदी को और ज्यादा मजबूत कर दिया है।
महाराष्ट्र-हरियाणा पर भी पड़ेगा असर
हरियाणा में भाजपा को मिली जीत का असर महाराष्ट्र और झारखंड में भी दिखाई देगा। हरियाणा में कांग्रेस ने जाट-दलित गठजोड़ की राजनीति की थी। उसका विश्वास था कि इन दो सामाजिक वर्गों का मजबूत साथ उसे जीत दिला सकता है।
लेकिन चुनाव परिणाम बता रहे हैं कि कांग्रेस का दलित दांव हरियाणा में कारगर नहीं रहा है। अब भाजपा इसी फैक्टर को महाराष्ट्र और झारखंड में भुनाने की कोशिश करेगी।
वह मोदी को दलितों और पिछड़ों की सबसे ज्यादा हितैषी के रूप में पेश करेगी और इससे भाजपा को ताकत मिल सकती है।
वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…
वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…
यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…
एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…
छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…
Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…