मंडी के सझेड़ गांव में बिछाए गए जाल में फंसा तेंदुआ

“मंडी के सझेड़ गांव में एक मादा तेंदुआ बिछाए गए जाल में फंस गई। यह जाल लोगों ने अपने खेतों की तरफ आने वाले जंगली जानवरों के लिए लगाया था लेकिन इसमें एक मादा तेंदुआ फंस गई”

मंडी 03 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट 

वन मंडल जोगिंद्रनगर के तहत आने वाली फॉरेस्ट रेंज उरला के सझेड़ गांव में एक मादा तेंदुआ बिछाए गए जाल में फंस गई। सझेड़ गांव ग्राम पंचायत नौहली के तहत आता है। घटना मंगलवार एक अक्तूबर की है।

मिली जानकारी के अनुसार यह जाल लोगों ने अपने खेतों की तरफ आने वाले जंगली जानवरों के लिए लगाया था लेकिन इसमें पिछले कल एक मादा तेंदुआ फंस गई।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना आरओ उरला शिवम रत्न को दी। शिवम रत्न सीनियर वेटनरी ऑफिसर दीपक वर्मा, रिटायर्ड प्रोफेसर राजेंद्र किश्तवारिया, बीओ कमल किशोर, फारेस्ट गार्ड नरेश कुमार, राम कृष्ण और चौकीदार दुर्गा दास के साथ शाम करीब 4 बजे मौके पर पहुंचे।

ट्रेंकुलाइज्र गन की मदद से मादा तेंदुआ को बेहोश किया गया और उसके बाद इसे सड़क किनारे लाकर पूरा मेडिकल परीक्षण किया गया तथा फर्स्ट एड दी गई।स्वास्थ्य जांच में यह मादा तेंदुआ पूरी तरह से ठीक पाई गई।

लगाए गए जाल से मादा तेंदुआ के शरीर पर कोई जख्म नहीं हुआ था सिर्फ चमड़ी पर ही निशान पड़े थे। इसके बाद इस मादा तेंदुओं को रात 9 बजे सुनसान जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती ने इसकी पुष्टि की है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

5 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

5 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

5 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago