“लॉरेंस स्कूल सनावर में मनाए जा रहे 177वें फाउंडर्स डे के दूसरे दिन एथलेटिक्स मीट की धूम रही। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों और ओल्ड सनवारियंस (ओएस) ने मैदान में पसीना बहाया। इस मौके पर वर्ष 1964 के ओएस कर्नल एनजेएस पन्नू बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। पीडी ब्वायज का खिताब विंध्या हाउस ने जीता”
सोलन 04 / 10 / 2024 नीतू कौशल की रिपोर्ट
मार्च पास्ट के बाद स्कूल के चार हाउस नीलगिरि, विंध्या, शिवालिक और हिमालय के एथलीटों ने 10 एथलेटिक्स प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया। पीडी ब्वायज का खिताब विंध्या हाउस ने जीता, जबकि पीडी गर्ल्स की प्रतियोगिता शिवालिक हाउस के नाम रही।
गर्ल्स अंडर-13, 14 और ओपन वर्ग में हिमालय हाउस ने विजय हासिल की, जबकि गर्ल्स अंडर-16 का खिताब विंध्या हाउस के खाते में गया। वहीं, बॉयज अंडर-13 व 14 वर्ग में हिमालय हाउस जीता और ओपन बॉयज का खिताब विंध्या हाउस ने अपने नाम किया।
इस एथलेटिक्स मीट में तीन नए रिकॉर्ड बने। ऐश्वर्या कुमार ने अंडर-12 लॉन्ग जंप में 1990 का रिकॉर्ड तोड़ा, वहीं आर्यवीर सिंह ने अंडर-14 लॉन्ग जंप में 2013 का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
200 मीटर दौड़ में आकाश कुमार पाई ने 2017 का रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास रचा। विभिन्न वर्गों में बेस्ट एथलीट के खिताब अमायरा धनकड़, साहिरा ग्रोवर, आर्यमन बोस, देवव्रत मलिक, ऐश्वर्या कुमार, वानी बडौला, अरानी, मन्नत गिल, किमाया कोचर, स्नेहा पंवार, ईशी केजरीवाल, आदित्य राज चौहान, और चेतन प्रभसिंह को मिले। मुख्यातिथि ने हेडमास्टर हिम्मत सिंह गिल की उपस्थिति में विजेताओं को सम्मानित किया।
छात्रों ने अपनी नाट्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें चार्ल्स डिकेंस के प्रसिद्ध उपन्यास ओलिवर ट्विस्ट, पर आधारित एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया। वहीँ हिंदी नाटिका ताजमहल का टेंडर का भी मंचन किया गया खेत्रपाल स्टेडियम में टैटू शो (लाइट एंड साउंड शो) का आयोजन हुआ।
वाराणसी के मुढ़ैला में पंखा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड: जहरीले धुएं से मेघना अस्पताल में…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' पर संग्राम तेज: आधी रात को सौरभ भारद्वाज समेत AAP नेता हिरासत…
म्यांमार के रखाइन में सेना का खूनी खेल: विद्रोही गुट के इलाके में भरे बाजार…
यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP के 8 सीटों पर जीत के आसार, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी…
दिल्ली में प्रदूषण पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': 1 नवंबर से निर्माण कार्यों पर रोक, 50% कर्मचारियों…
दिल्ली 'थप्पड़ कांड' में पुलिस का डबल एक्शन: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ BNS की…