लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक वारदात; शिक्षिका की हत्या और युवक की आत्महत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम।
लखीमपुर खीरी के स्कूल में दिनदहाड़े खौफनाक गोलीकांड: सिरफिरे युवक ने शिक्षिका की हत्या कर खुद को मारी गोली”
लखीमपुर खीरी: संतोष सेठ की रिपोर्ट (THE POLITICS AGAIN)
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।
शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ‘चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल’ में दिनदहाड़े गोलियां चलने से एक महिला शिक्षिका और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और मासूम बच्चे दहशत में आ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे स्कूल की पहली मंजिल पर हुई। बताया जा रहा है कि बाहर से आया एक अज्ञात युवक सीधे स्कूल के अंदर दाखिल हुआ।
युवक ने पहले महिला शिक्षिका को निशाना बनाते हुए तमंचे से गोली मारी।
शिक्षिका को मौत के घाट उतारने के तुरंत बाद, उस युवक ने उसी तमंचे से खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।
फायरिंग की तेज आवाज सुनकर अन्य कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षक बाहर दौड़ पड़े। खौफनाक मंजर देखकर पूरे स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्कूल में गोलीबारी की सूचना मिलते ही शहर में हड़कंप मच गया। बदहवास अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा की चिंता में तुरंत स्कूल के बाहर जमा हो गए, जिससे वहां भारी भीड़ लग गई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. ख्याति गर्ग, शहर कोतवाल राजेश सिंह भारी पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पूरे स्कूल परिसर को सील कर दिया है और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुला लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। युवक स्कूल में असलहा लेकर कैसे दाखिल हुआ और इस हत्याकांड के पीछे क्या प्रेम-प्रसंग या कोई अन्य विवाद था, इसका खुलासा विस्तृत जांच और मृतकों की पहचान के बाद ही हो सकेगा।
जौनपुर: बीआरपी इंटर कॉलेज मैदान में होगी भव्य श्रीराम कथा, कलश यात्रा पर हेलीकॉप्टर से…
सीएम योगी ने यूपी की जनता के नाम लिखी 'पाती': 4 करोड़ को मिला रोजगार,…
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बगावत: क्या 10 साल में खत्म हो जाएगी दुनिया? नई दिल्ली:…
एशियन गेम्स 2026: सुचिका तारियाल ने MMA में रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला मेडल;…
मायावती का अखिलेश पर तीखा हमला: 'PDA रथ में लाल कम, भगवा ज्यादा', पूछा- क्या…
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव चरम पर: पाक के हवाई हमले में 3 की मौत, तालिबान…