केराकत – बिना तलाक के कर रहा था दूसरी शादी, पुलिस ने रोका

“केराकत कोतवाली क्षेत्र के बीरमपुर गांव में बिना तलाक के दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। बरात सजकर खड़ी थी। पुलिस के पहुंचते ही मायूसी छा गई”

केराकत 05 / 12 / 2024 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

पीड़िता ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसका पति तलाक की प्रक्रिया पूरी किए बिना दूसरी शादी करने जा रहा है। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय बरात की तैयारी चल रही थी और दूल्हा शादी के लिए तैयार हो रहा था। पुलिस ने दूल्हे को थाने बुलाया, जहां खबर दिए जाने तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी।

दूल्हे के बड़े भाई का कहना है कि तलाक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और केवल न्यायालय का अंतिम निर्णय आना बाकी है। उन्होंने बताया कि लड़की की सहमति पर 3.5 लाख रुपये का हर्जाना भी दिया गया है। दूसरी ओर पीड़िता का कहना है कि तलाक अभी तक नहीं हुआ है और उसे धोखे में रखकर दूसरी शादी की जा रही है।

इस बाबत कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच की जा रही है। यदि कानूनी प्रक्रिया पूरी किए बिना शादी करने का प्रयास किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। देर शाम तक दोनों पक्ष थाने पर जमे थे। महिला मानने को तैयार नहीं थी।

Santosh SETH

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली का कहर: बलौदाबाजार में छात्र की मौत, जांजगीर-चांपा में 3 ने…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ : कुम्हारी में सेंट्रल GST का छापा, सितार गुटखा की फैक्ट्री पकड़ी

दुर्ग: 'सितार' गुटखा के अवैध निर्माण पर सेंट्रल GST का छापा, मशीनें और भारी माल…

5 hours ago

केजरीवाल और परिवार को चुनाव आयोग का नोटिस, AAP भड़की

दिल्ली वोटर लिस्ट: अरविंद केजरीवाल समेत परिवार के 5 सदस्यों को चुनाव आयोग का नोटिस,…

6 hours ago

LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार सत्यापन अनिवार्य

गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर: 1 अक्टूबर से LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार…

6 hours ago

NSA डोभाल का खुलासा: जब चीनी सेना ने पकड़े एजेंट, लगा करियर खत्म

NSA अजीत डोभाल ने खोला शुरुआती करियर का राज: जब चीन ने पकड़ लिए थे…

6 hours ago

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश को हटाया, ईशान आनंद को जिम्मेदारी

बसपा में बड़ा फेरबदल: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया किनारे, अब ईशान आनंद…

6 hours ago