दिल्ली – हरियाणा में कांग्रेस की हार पर केजरीवाल ने कसा तंज

“केजरीवाल ने हरियाणा में परिणाम पर कहा कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट पर चुनाव जीतना कठिन होता है”

नई दिल्ली 08 / 10 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

हरियाणा में शुरुआती रुझानों में भाजपा की बढ़त और कांग्रेस की हार पर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों का “सबसे बड़ा सबक” यह है कि चुनावों में कभी भी “अति आत्मविश्वासी” नहीं होना चाहिए।अरविंद केजरीवाल का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब हरियाणा में भाजपा स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाती दिखाई दे रही है।

केजरीवाल ने आप नगर निगम पार्षदों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देखते हैं हरियाणा में परिणाम क्या आते हैं। इसका सबसे बड़ा सबक यह है कि चुनावों में कभी अधिक आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। हर चुनाव और हर सीट पर चुनाव जीतना कठिन होता है। 

हरियाणा में कांग्रेस के साथ चुनाव से पहले गठबंधन करने में आप नाकाम रही थी, क्योंकि सीटों की संख्या को लेकर दोनों दलों में मतभेद था। कांग्रेस की ओर से नौ सीटें दिए जाने की मांग ठुकराने के बाद आप ने हरियाणा की कुल 90 सीटों में से 89 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ा। 

आप उम्मीदवार लगभग सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के अपने प्रतिद्वंद्वियों से पीछे हैं। केजरीवाल ने इससे पहले हरियाणा में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि आप के समर्थन के बिना राज्य में कोई सरकार नहीं बनेगी।

उन्होंने पार्टी पार्षदों से अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में आपकी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हम चुनाव जीतेंगे, बशर्ते आप सुनिश्चित करें कि आपके क्षेत्रों से कूड़े का उचित संग्रह और निपटान हो, जो कि एक बहुत ही बुनियादी बात है।”

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

3 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

3 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

3 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

3 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

6 hours ago