काशी एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी का हुआ गठन

“वाराणसी – काशी हमेशा से ज्ञान और प्रकाश का केंद्र रहा है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के प्रथम पंजीकृत फिजियोथैरेपी संगठन ” काशी एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी” गठन किया गया जिसके संस्थापक गण सर्व श्री डॉ राकेश कुमार, डॉ राजेश कुमार चौरसिया, डॉ अनूप मिश्रा जी है”

वाराणसी 24 / 04 / 2025 सुनील कुमार की रिपोर्ट 

संगठन का मूल उद्देश्य भौतिक चिकित्सा पद्धति में ज्ञानार्जन समय समय पर आयोजित किया जाएगा, इसी संदर्भ में काशी एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपी आगामी 4 मई 2025 रविवार को कोरोप्रेक्टर स्पाइनल मैनिपुलेशन की एक एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य प्रशिक्षक डा सुनील भट्ट जी द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

“विज्ञापन “

कार्यक्रम में मूल रूप से इस संगठन के संस्थापक गण डॉ राकेश कुमार, डॉ राजेश कुमार चौरसिया, डॉ अनूप मिश्रा वर्तमान सत्र 2025 26 के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सचिव डॉ शराफत, संयुक्त सचिव डॉ बलबीर मौर्य उपाध्यक्ष महिला मोर्चा डॉ वंशिका सिंह, सचिव महिला मोर्चा डॉ सुभिता गांगुली और प्रशिक्षु गण उपस्थित रहेंगे उसी दिन 4 मई 2025 को सत्र 25-26 के पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह भी होना सुनिश्चित किया गया है।