Breaking News

झारखंड – 38 सीटों पर वोटिंग आज, सीएम हेमंत सोरेन-बाबू लाल मरांडी समेत कई दिग्गजो के होगा भाग्य का फैसला

“झारखंड में आज बुधवार को चुनावी लड़ाई के दूसरे और अंतिम दौर के लिए मंच तैयार है। 38 सीटों पर चुनाव सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन झारखंड में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश करेगा तो बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सरकार बनाने की कोशिश करेगा”

रांची 20 / 11 / 2024 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

अंतिम चरण में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी (भाजपा) के अलावा 500 से अधिक अन्य उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा।  

सीएम सोरेन और उनकी पत्नी के अलावा, इस दौर के उम्मीदवारों में प्रमुख रूप से राज्य भाजपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (जेएमएम) और भाजपा सहयोगी आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो भी शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक जारी रहेगा। इनमें से 31 मतदान केंद्रों पर मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा। बुधवार को 60.79 लाख महिलाओं सहित कुल 1.23 करोड़ मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।

कुल मिलाकर 528 उम्मीदवार – 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर- मैदान में हैं। अंतिम दौर में जिन 38 सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें से अठारह संथाल परगना क्षेत्र में हैं, जिसमें छह जिले – गोड्डा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं।

बीजेपी-जेएमएम ने उठाए ये मुद्दे

झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन अपनी कल्याणकारी योजनाओं के दम पर सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि भाजपा ने हिंदुत्व, बांग्लादेश से घुसपैठ और मौजूदा सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाकर चुनावी मैदान में ताल ठोंकी है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं का वादा करके मतदाताओं को लुभाने की कोशिश की।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के.रवि कुमार ने कहा कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी बूथ के लिए मतदान कर्मियों को रवाना किया गया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक करीब 200 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है। कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित 90 मामले दर्ज किए गए।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

4 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

4 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

5 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

7 hours ago