झारखंड – बोकारो में मालगाड़ी पलटी, 15 ट्रेनों के मार्ग बदले गए

“मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से स्टील की खेप लेकर आ रही थी। ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना तुपकाडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई”

बोकारो 26 / 09 / 2024 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 

झारखंड के बोकारो में एक ट्रेन हादसा हुआ है। दरअसल एक मालगाड़ी पटरी से उतरकर पलट गई। इस हादसे के चलते कई ट्रेनों के संचालन में देरी हुई है और वहीं कई ट्रेनों के मार्ग को बदला गया है। ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। आरपीएफ की टीम घटना की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बोकारो के तुपकाडीह से गुजर रही एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए। यह घटना तुपकाडीह और राजाबेरा सेक्शन के बीच हुई।

मालगाड़ी बोकारो स्टील प्लांट से स्टील की खेप लेकर आ रही थी। ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना तुपकाडीह स्टेशन के उत्तरी केबिन यार्ड के पास हुई और इससे बोकारो-गोमो सेक्शन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

हादसे के बाद डाउन लाइन ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन स्थगित कर दिया गया है। आरपीएफ बोकारो की 15 सदस्यीय टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच कर रही है।

दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल ट्रैक को साफ कर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

15 ट्रेनों के मार्ग बदले गए

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के चलते इस रूट पर चलने वाली 15 ट्रेनों को मार्ग को बदला गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा डिवीजन के डिवीजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) सुमित नरूला ने बताया, ‘बोकारो जिले के तुपकाडीह स्टेशन के पास कल रात करीब 9 बजे स्टील की खेप ले जा रही एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

हमने 14 एक्सप्रेस ट्रेनों सहित 15 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया है।’ नरूला ने बताया कि, ‘प्रभावित लाइनों में से एक को ठीक कर दिया गया है, जबकि सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए दूसरी लाइन को बहाल करने का काम चल रहा है।’

एरिया रेलवे मैनेजर विनीत कुमार ने बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वजह का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल हादसे में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

6 days ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

6 days ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

6 days ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

6 days ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

6 days ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

6 days ago