जौनपुर – दुर्गा पूजा एवं रामलीला कार्यक्रम के दृष्टिगत तैनात हुए जोनल मजिस्ट्रेट

“जनपद में दुर्गापूजन एवं विजयदशमी (दशहरा) पर्व के अंतर्गत मुख्य पर्व महाअष्टमी, महानवमी एवं विजय दशमी (दशहरा) 03 अक्टूबर 2024 से प्रारम्भ होकर 12 अक्टूबर 2024 को विजय दशमी तक मनाया जा रहा है “

जौनपुर 11 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट 

जनपद के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न संस्थाओं/समितियों द्वारा जगह-जगह पण्डाल बनाकर भी दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन प्रारम्भ कर दिया गया है।

स्थापना की तिथि से विसर्जन तक पण्डालों में विराजित माँ दुर्गा जी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की देर रात्रि तक भारी भीड़ हो रही है।

पर्व के अवसर पर नगर के मोहल्ला सुतहट्टी, भण्डारी, टाउन हॉल, हुसेनाबाद कालोनी, ट्यूबेल कालोनी एवं कचहरी तिराहा आदि स्थानों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कस्बा मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मडियाहूँ, धनियामऊ, खेतासराय, शाहगंज, बदलापुर एवं केराकत तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में श्री रामलीला का मंचन किया जाता है, जहाँ पर भी देर रात्रि तक दर्शनार्थियों की भीड़ एकत्रित होती है जिससे मार्ग में देर रात्रि तक आवागमन बना रहता है।

इस अवसर पर शांति एवं विधि व्यवस्था तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखने के लिये नगर क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट व अपने-अपने तहसील क्षेत्र में उप जिला मजिस्ट्रेट उत्तरदायी होंगे तथा अपने क्षेत्र से सम्बन्धित पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्षों के समन्वय से शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखेंगे।

शासकीय नीति के तहत किसी नई परम्परा की अनुमति नहीं दी जानी है, यदि स्थल अथवा मार्ग सम्बन्धी कोई विवाद उत्पन्न होता है, हो उसका निपटारा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर समस्या का निदान करेंगे।

श्री दुर्गा पूजनोत्सव एवं रामलीला के प्रारम्भ होने से प्रतिमा के विसर्जन (विजय दशमी एवं उसके एक दिन बाद) तक शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं इस अवसर पर कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने पाये, जिसके दृष्टिगत अग्रिम आदेश तक जनपद को 02-सुपर जोनल, 07-जोन एवं 28-सेक्टर के रूप में विभक्त करते हुए अधिकारियों की तैनाती की गयी है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, मो0न0-9454717649 तहसील सदर, शाहगंज एवं केराकत क्षेत्र में शान्ति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुपर जोनल अधिकारी होंगे।

मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह, मो0नं0-9454417140 तहसील-मड़ियाहूँ, मछलीशहर एवं बदलापुर क्षेत्र में शान्ति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने हेतु सुपर जोनल अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त 28 सेक्टर मजिस्ट्रेट की डियूटी थानावार लगाई गयी है।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी के युवक का अपहरण, फर्जी असलहा थमाकर पुलिस ने लूटा

खाकी पर गंभीर आरोप: वाराणसी के युवक का अपहरण कर जौनपुर ले गई पुलिस, फर्जी…

52 minutes ago

पटना: करमा पूजा के दौरान गंगा में डूबे 11 लोग, 1 शव बरामद, 6 लापता

पटना में करमा पूजा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: गंगा नदी में 11 लोग डूबे,…

2 hours ago

आयुष्मान भारत के 8 साल: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ कवर

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे: 60 करोड़ लोगों को मिला 5 लाख का हेल्थ…

2 hours ago

आजमगढ़ हत्याकांड का खौफनाक अंत: एनकाउंटर में आरोपी ढेर

आजमगढ़ तिहरे हत्याकांड का खौफनाक अंत: 8 घंटे चले पुलिस एनकाउंटर में आरोपी पिता ढेर,…

5 hours ago

11वां आयुर्वेद दिवस : 5000 वर्ष पुरानी चिकित्सा का आधुनिक अवतार

आयुर्वेद का स्वर्णिम युग: 11वें आयुर्वेद दिवस पर भारत की 5000 पुरानी चिकित्सा का आधुनिक…

5 hours ago

नागपुर में मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस, लॉन्च होगी ‘आयुष विजन 2030’ रिपोर्ट

नागपुर में आज मनेगा 11वां आयुर्वेद दिवस: 'स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद' थीम पर होगा…

5 hours ago