जौनपुर – युवक ने फांसी से लटककर दे दिया जान

“जफराबाद में स्थानीय कस्बे हाजी हरमैन दरगाह के मुसाफिर खाना की एक दुकान में एक 40 वर्षीय युवक ने गुरुवार की रात को फांसी लगाकर अपनी जान दे दिया”

जौनपुर / जफराबाद 04 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

शेखवाड़ा के निवासी शमशेर शाह पुत्र स्वर्गीय बाबू शाह ऊक्त स्थान पर किराए पर दुकान लेकर उसमें केराना तथा जनरल स्टोर की दुकान चलाता था।

शमशेर रात को प्रतिदिन सोने चला जाता था।वह गुरुवार को सोने चला आया था। उसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी वहां आयी। वह दुकान का शटर खटखटाने लगी। जब शटर नही खुला तब वह शोर मचाई।

उसके शोर मचाने पर काफी लोग मौके पर पहुंच कर शटर को खोला तो अंदर पंखे के हूक से शमशेर फ़ासी लगाकर झूल रहा था। उसके शव को देखकर पत्नी तथा परिवार का रोना पीटना शुरू हो गया।

लोगों ने बताया कि वह कुछ तनावग्रस्त रहता था। सूचना पाकर थानाप्रभारी जयप्रकाश यादव,चौकी प्रभारी मनोज राय मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.