जौनपुर – कार्यकर्ता 2027 को जीत दिलाने का संकल्प लेकर चलें – बाबू सिंह कुशवाहा

“मल्हनी विधानसभा के लखौवा बाबूपुर में स्थित अमरपाल इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया”

जौनपुर 03 / 09 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 

बक्शा(जौनपुर) मल्हनी विधानसभा के लखौवा बाबूपुर में स्थित अमरपाल इंटर कालेज परिसर में मंगलवार को सांसद बाबू सिंह कुशवाहा का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मल्हनी विधायक लकी यादव एवं मुंगराबादशापुर विधायक पंकज पटेल सहित जिलाध्यक्ष ने सांसद को माला पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह से अभिभूत सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ता 2027 को जीत दिलाने का संकल्प लेकर चलें।

उन्होंने मल्हनी से भारी जीत पर विधायक लकी यादव एवं सम्मानित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है चुनाव की भीषण गर्मी में कार्यकर्ताओ का उत्साह गजब का रहा। उन्होंने कहा कि चुनाव के मौके पर मैं जनपद के सबसे कम स्थानों पर पहुँच सका बाउजूद कार्यकर्ता लगे रहें।

श्री कुशवाहा ने प्रधानों व कोटेदारों के प्रति धन्यवाद देते हुए कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करना तलवार की धार पर चलने के बराबर है। सत्ताधारी दल के लोग जांच करवाने की धमकी देते थे।

उन्होंने कहा कि हमारे समर्थक साथी वे चाहे सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में रहें हो उन्होंने भी धमकी की परवाह नही की।

सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान को कोई कमी नही आने पाएगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर व बूथ के कार्यकर्ताओं ने बिना किसी लालच के साथ लगें रहें।

उन्होंने कहा कि सांसद निधि का उपयोग जनहित में सार्वजनिक काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बच्चों का हक मार रही है मुझे मेरी आबादी के हिसाब से हक मिलना चाहिए।

इस दौरान विधायक लकी यादव, पंकज पटेल, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, हिसामुद्दीन, जितेंद्र यादव, संगीता यादव ने संबोधित किया।

इस मौके पर केशजीत यादव, राजनाथ यादव, देवराज पांडेय, मालती निषाद, संघर्ष यादव, रामजस यादव, आशीष, बीपी यादव, रामानंद, बच्चा यादव, बोड़ई यादव, महेंद्र यादव , सुल्तान अहमद, ज्योति यादव,सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोचन राम विश्वकर्मा व संचालन श्यामबहादुर पाल ने किया।

Santosh SETH

Recent Posts

SIR विवाद पर सीएम योगी का पलटवार: सवाल उठाने पर विपक्ष को घेरा

SIR और चुनाव आयोग विवाद पर सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार: कहा- 'कांग्रेस के…

5 hours ago

मन की बात: पीएम मोदी ने जनगणना, 9/11 और सर्जिकल स्ट्राइक पर की बात

Mann Ki Baat 138th Episode: पीएम मोदी ने जनगणना को बताया 'भविष्य की तस्वीर', 32…

5 hours ago

अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली LNG ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे में नया अध्याय: अमित शाह ने साबरमती से देश की पहली 'LNG ट्रेन'…

5 hours ago

वाराणसी का पहला ISO 9001 सर्टिफाइड थाना बना चौक

काशी की पुलिसिंग में नया कीर्तिमान: वाराणसी का पहला 'ISO 9001' सर्टिफाइड थाना बना चौक,…

5 hours ago

यूपी में बारिश-तूफान से 60 घंटे में 56 की मौत, 1021 मकान क्षतिग्रस्त

यूपी में बारिश और तूफान का तांडव: 60 घंटों में 56 लोगों की मौत, 1021…

6 hours ago

अंबाला के धूलकोट में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 मजदूरों की मौत

अंबाला में बड़ा हादसा: धूलकोट गांव में 3 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ताश के पत्तों की…

6 hours ago