“शासन के निर्देश के क्रम में 25 जून, 2025 को आपातकाल दिवस की 50वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। इस सम्बन्ध में 25 जून, 2025 से 25 जून, 2026 तक एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मनाया जायेगा”
जौनपुर 25 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
आपातकाल दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन हेतु जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि 25 जून 2025 को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
आपातकाल दिवस के अवसर पर सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाए जाने, कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीत और फिल्म में लोकतंत्र और देशभक्ति की थीम से जुड़े गीत लगातार बजाये जाने, आपातकाल से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले आमंत्रित आगंतुकों के लिये एक विशेष परिसर बनाये जाने, आपातकाल से जुड़े चुनिंदा लोगों द्वारा अनुभव साझा किया जाने सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किए जाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह न केवल आपातकाल के आसमान का अवसर अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…
ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…