जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र स्थित भलुआही गांव में अवैध संबंधों के चलते पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जौनपुर: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, सुबूत मिटाने के लिए सुबह-सुबह लीप दिया घर; अंतिम संस्कार से पहले खुला राज”
जौनपुर: द पॉलिटिक्स अगेन : वरुण यादव की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पत्नी ने अपने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर कथित तौर पर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया।
हत्या को छिपाने और सुबूत मिटाने के लिए महिला ने सुबह-सुबह पूरे घर की लिपाई भी कर दी। हालांकि, अंतिम संस्कार से ठीक पहले हत्या का राज खुल गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में ले लिया है।
यह दिल दहला देने वाली घटना जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के भलुआही गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 30 वर्षीय चंद्रदीप गौतम (पुत्र लालजी गौतम) का शव उनके घर के बाहर बने मड़हे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।
शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। घटना की सूचना तुरंत बदलापुर पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
स्थानीय लोगों और परिजनों के अनुसार, हत्या की इस वारदात को रात के अंधेरे में अंजाम दिया गया। हत्या के बाद खून या संघर्ष के निशानों को मिटाने के लिए आरोपी पत्नी ने सुबह होते ही आनन-फानन में घर की लिपाई कर दी।
महिला इसे सामान्य मौत बताकर जल्द से जल्द अंतिम संस्कार कराने की फिराक में थी, लेकिन परिजनों की सतर्कता के कारण उसका यह खौफनाक प्लान नाकाम हो गया।
मृतक चंद्रदीप के पिता लालजी गौतम और भाभी सीता देवी ने पुलिस के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिजनों का कहना है कि मृतक की पत्नी का अपने ही चचेरे मामा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब चंद्रदीप को इसका पता चला, तो वह इसका विरोध करता था।
इसी रास्ते की रुकावट को हटाने के लिए पत्नी ने अपने चचेरे मामा (प्रेमी) के साथ मिलकर रात में चंद्रदीप का गला दबाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।
परिजनों की लिखित शिकायत और गंभीर आरोपों के आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और दोनों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।
इस पूरे मामले पर बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक (SHO) फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया,
“प्रथम दृष्टया यह मामला बेहद संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल विधिक कार्रवाई जारी है।”
जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…
विश्व फार्मेसी दिवस: राधा वल्लभ कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने नौपेड़वा में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 110…
एशियन गेम्स 2026: शूटिंग में भारत का खुला खाता, 10 मीटर एयर पिस्टल में सुरुचि-कमलजीत…
दिल्ली के कश्मीरी गेट में खौफनाक वारदात: लूटपाट के विरोध पर ई-रिक्शा सवार युवक की…
यूपी में मानसून का रिवर्स गियर: 13 जिलों में अति भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट',…
ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शंखनाद: अमित शाह करेंगे उद्घाटन, 85 देशों…