“जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने तहसील सदर के राजस्व गांव सिददीकपुर में क्राप कटिंग कार्य का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी की निगरानी में गेहूं फसल की कटाई की गई”
जौनपुर 02 / 04 / 2025 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सही एवं सुचितापूर्ण आंकड़े सीसीई एप पर फीड कराने के निर्देश दिए। जिससे वास्तविक आंकड़े ही परिलक्षित हो सके। क्रॉप कटिंग या फसल कटाई के प्रयोग द्वारा फसल की औसत पैदावार निकाली जाती है।
क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जनपद के कृषि उत्पादन के आंकड़े तैयार करके शासन को भेजे जाते हैं। क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर फसल बीमा धारक को नुकसान का मुआवजा दिया जाता है। कृषि विभाग द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्रों के क्रॉप कटिंग आंकड़ों का औसत निकाल कर शासन को भेज दिया जाता है।
इसके आधार पर ही जनपद में विभिन्न फसलों की प्रति हेक्टेयर उत्पादकता का निर्धारण किया जाता है। जिलाधिकारी के द्वारा गेंहू की फसल काट रहे किसानों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार, निधि शुक्ला, तहसीलदार सौरभ कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…
यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…
रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…
सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…
जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…