जौनपुर : पुलिस मुठभेड़ के दौरान वांछित अपराधी घायल अवस्था में गिरफ्तार

“केराकत क्षेत्र में पुलिस ने एक वांछित अपराधी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। घटना त्रिलोचन बाजार के पास की है। केराकत क्षेत्राधिकारी और जलालपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक मौके पर मौजूद थे”

जौनपुर 10 / 09 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

एसओजी टीम प्रभारी प्रवीण यादव के अनुसार, उप-निरीक्षक तरुण श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम घोसाव धरांव की तरफ गई थी। मुखबिर से सूचना मिली कि अखिलेश यादव ककोरी-खालिसपुर से नहर रोड पर आ रहा है।

पुलिस टीम ककोरी नहर पुलिया हाईवे पर पहुंची। एक व्यक्ति नहर पटरी रोड से आता दिखा। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। दूसरी तरफ से एसओजी की टीम भी आ गई। पुलिस से घिरा देखकर अपराधी ने झाड़ियों से पुलिस पर फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई में अपराधी घायल हुआ। पकड़े गए अपराधी ने अपना नाम अखिलेश यादव उर्फ नेता बताया। वह कुसरना महादेवा का रहने वाला है। उसके पास से एक देशी तमंचा और खोखा कारतूस मिला।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी सूरज यादव उर्फ गोलू के साथ डिंगूरपुर क्रासिंग से त्रिलोचन बाजार जा रहा था।