जौनपुर – जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की हुई बैठक

“बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सीडा में पेड़ो को कटाई, विद्युत संबंधी समस्याओं, जमीन संबंधी विवादो आदि के संदर्भ में डीएफओ, जीएमडीआईसी और एसडीएम को समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए”
 
जौनपुर 01 / 10 / 2024 वरुण यादव की रिपोर्ट 
 
सतहरिया में यूनियन बैंक आफ इंडिया में स्टाफ की कमी को पूर्ण करने और उद्यमियों के लोन संबंधी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा एलडीएम को दिए गए।         
 
बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर द्वारा अवगत कराया गया कि उकनी पावर हाउस सब स्टेशन से 33/11 के०वी० विद्युत उपकेंद्र सीडा सतहरिया की सभी कमियों को अधिशासी अभियंता विद्युत माध्यमिक निर्माण कार्य खंड वाराणसी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है तथा शीघ्र ही लोडिंग चार्ज शुरू कर दिया जाएगा, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा एक सप्ताह के भीतर चालू करने के निर्देश दिए गए।
 
सीडा उद्यमियों द्वारा सीडा में एच०डी०एफ०सी० बैंक का ए०टी०एम० लगवाने हेतु विद्युत की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया।
 
जिस पर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर  द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व में लगे कनेक्शन का बिल बकाया होने के कारण नया कनेक्शन नहीं दिया जा सकता है।
 
जिसपर अधिशासी अभियंता विद्युत मछलीशहर को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ स्पष्टीकरण जारी करने निर्देश दिए गए। बैठक में सीडा में जिलाधिकारी के द्वारा नियमित रूप से साफ-सफाई कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए।
 
सिद्दीकपुर में बाउंड्री वॉल निर्माण में उपजिलाधिकारी सदर, उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग जौनपुर की समिति बनाकर गुणवत्ता जांच कर आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
 
निवेश मित्र पर लंबित पत्रावली को संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए ससमय निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
 
 जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को एम०एस०एम०ई० पालिसी, वित्तीय सहायता आदि में उद्यमियों की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
 
बैठक में उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, उपायुक्त जीएसटी, एलडीएम ज़िला अग्रणी बैंक, अधिशासी अभियंता विद्युत अन्य अधिकारी एवं अन्य उद्यमी संगठन उपस्थित रहे।

PREMIUM NEWS

अपनी Premium Membership चुनें

Premium articles बिना restriction पढ़ें।

Monthly

₹99/month

30 days Premium access

You have successfully subscribed to the newsletter

There was an error while trying to send your request. Please try again.

The Politics Again will use the information you provide on this form to be in touch with you and to provide updates and marketing.