“जलालपुर और बख्शा थाना क्षेत्रों में सोमवार की सुबह ट्रेन से कटकर वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया”
जौनपुर 22 / 10 / 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट
जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-जफराबाद रेल प्रखंड पर डिंगुरपुर नहर पुलिया के पास अप लाइन पर सोमवार को सुबह एक 70 वर्षीय वृद्धा का छत विक्षत शव मिला।
उनके पुत्र मिंटू श्रीवास्तव ने बताया कि कृष्णा देवी (70) निवासी भवनाथपुर थाना जलालपुर रविवार रात में किसी समय घर से निकल गई थीं। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। थाना प्रभारी रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बक्शा थाना क्षेत्र के सराय हरखू रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह मालगाड़ी से कटकर 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…
पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…
UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…
TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…
दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…