“जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य को अवगत कराया है कि मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन समाज कल्याण द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्ववशम् (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने, छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन से छात्रवृत्ति वितरण की समस्त कार्यवाही हेतु निम्नलिखित विवरण के अनुसार समय सारिणी निर्गत की गयी है”
जौनपुर 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
जिसकी प्रक्रियात्मक कार्यवाही का विवरण निम्नवत है :- कक्षा 9-12 पूर्वदशम् व दशमोत्तर कक्षाओं हेतु समयावधि 01 जुलाई, 2025 से 05 अक्टूबर 2025 तक, प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मिलित होने के लिए आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, पदोपरान्त जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाए) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित करना है।
02 जुलाई 2025 से 15 अक्टूबर, 2025 तक, सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता, स्वीकृत सीटों की संख्या एवं प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना होगा।
02 जुलाई, 2025 से 14 दिसम्बर 2025 मास्टर डाटा में सम्मिलित व एन०एस०पी० पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर मार्किंग किया जाना है। 02 जुलाई, 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक छात्र/छात्राओं द्वारा रजिस्ट्रेशन/आनलाइन आवेदन किया जाने की समयावधि निर्धारित की गयी है।
उन्होंने जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं/विद्यालयों को निर्देशित किया जाता है कि कृपया अपने स्तर से विद्यालय में अध्ययनरत समस्त पात्र छात्र/छात्राओं ऑनलाइन आवेदन करने के उपरान्त संस्था के लागिन पर प्रर्दशित आवेदन पत्रों को समय सारिणी के अनुसार परीक्षण व अग्रसारण करना सुनिश्चित करें।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…