जौनपुर : इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे पर निकाली जागरूकता रैली

“नगर पालिका परिषद जौनपुर की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री डे के अवसर पर गुरुवार को शहीद भगत सिंह पार्क में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया”

जौनपुर 03 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

कार्यक्रम की शुरुआत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा रामसूरत मौर्या, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार एवं प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या द्वारा शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया।

इसके बाद प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली शहीद भगत सिंह पार्क से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी होते हुए टाउन हॉल मैदान में जाकर समाप्त हुई।

रैली में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, समाजसेवी, सफाईकर्मी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाध्यापक रमेश सिंह और बच्चों को भी सम्मानित किया।

रैली के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी एवं प्रतिनिधि ने दुकानदारों और आम लोगों को प्लास्टिक के थैलों के स्थान पर कपड़े या जूट के थैले प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान लोगों को कपड़े से बने सैकड़ों थैले भी वितरित किए गए। नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम का समापन स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत निर्माण की शपथ के साथ किया गया। अध्यक्ष मनोरमा रामसूरत मौर्या ने कहा “प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और जीवन के लिए गंभीर खतरा है।

यह न केवल मिट्टी और जल को प्रदूषित करता है, बल्कि पशु-पक्षियों के जीवन पर भी असर डालता है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि प्लास्टिक का उपयोग बंद कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाएं।

प्रतिनिधि डा. रामसूरत मौर्या ने कहा “प्लास्टिक का विकल्प हमारे पास मौजूद है, जरूरत है केवल आदत बदलने की। जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ हम जौनपुर को प्लास्टिक मुक्त बना सकते हैं। आज का आयोजन उसी दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है।

अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने कहा कि “आज की यह रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक जन आंदोलन की शुरुआत है। नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। हम सभी से अपील करते हैं कि प्लास्टिक का बहिष्कार करें और कपड़े के थैले अपनाएं।

इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। आभार डीपीएम खुशबू यादव ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर सभासद दल के नेता नंदलाल यादव, निवर्तमान भाजपा उत्तरी अध्यक्ष विकास शर्मा, केदारनाथ सिंह, रंजना सिंह, रागिनी मौर्य, संतोष मौर्य, राजदेव यादव, दयाशंकर सिंह, अवधेश राय, नगर पालिका इंटर कॉलेज के समस्त अध्यापक, नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

अमरोहा : दरोगा और CRPF इंस्पेक्टर समेत 4 पर गैंगरेप का केस दर्ज

खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…

16 hours ago

जहाज ‘एमवी केप डाओ’ पर हमला, यूपी के देवरिया निवासी भारतीय नाविक की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…

17 hours ago

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

21 hours ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

22 hours ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

22 hours ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

24 hours ago