जौनपुर – सीमेंट व्यवसायी के हत्या की साजिश रचने में तीन गिरफ्तार

“सिकरारा थाना क्षेत्र के एक सीमेंट व्यवसायी की हत्या की साजिश रचने में पुलिस और एसटीएफ की टीम ने बुधवार की रात सिकरारा थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग से तीन लोगाें को गिरफ्तार किया”

जौनपुर 25 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में दो व्यक्ति और उसकी एक प्रेमिका का नाम सामने आया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो बाइक, आठ कारतूस, दो मोबाइल फोन, नकद,सिम कार्ड, बरामद किए गए हैं।

इसका खुलासा बृहस्पतिवार को एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने पुलिस कार्यालय में किया। उन्होंने कहा कि एसटीएफ लखनऊ और सिकरारा पुलिस को जानकारी मिली कि सिकरारा के ताहिरपुर निवासी सुनील उपाध्याय उर्फ ओम, सुशील सरोज, मुकेश कुमार उर्फ जय हिंद व एक अन्य व्यक्ति सिकरारा निवासी सीमेंट व्यवसायी कमलेश पाठक की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस के लिए पैसे और शस्त्र की व्यवस्था सुनील उपाध्याय, बोबी उर्फ सैफ, प्रेमिका के साथ मिलकर किए हैं।

उन्होंने दो शूटर तैयार किए हैं। जिनका नाम सुशील सरोज, जयहिंद उर्फ मुकेश उर्फ कल्लू निवासी ताहिरपुर थाना सिकरारा है। बदमाशों ने 23 अक्तूबर शाम को ही हत्या की घटना अंजाम देने के लिए गाड़ी व असलहे की व्यवस्था कर ली है।

इस सूचना पर एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ से उप निरीक्षक प्रताप नारायण सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह टीम के साथ 23 अक्तूबर को ही सिकरारा थाना पर थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता से मुलाकात की।

मुखबिर व तकनीकी सूचनाओं के आधार पर मुलाकात कर मामले की पड़ताल की। बताया कि तथ्यों के आधार पर सिकरारा पुलिस व एसटीएफ लखनऊ टीम ने तमंचे के साथ आरोपियों को सुजानगंज रोड सिकरारा से गिरफ्तार किया। बताया कि आरोपी सुनील के पर पांच , सुशील सरोज, जयहिंद पर संयुक्त रूप से एक मुकदमा दर्ज हैं।

Santosh SETH

Recent Posts

आजमगढ़ : 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से गिरफ्तार

आजमगढ़: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार का इनामी गैंगस्टर रब्बानी सियरहा अंडरपास से…

6 minutes ago

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को उतारा

यूपी चुनाव 2027: बसपा ने सुल्तानपुर से इम्तियाज भुट्टो को बनाया प्रत्याशी, प्रदेश अध्यक्ष ने…

14 minutes ago

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सम्मान

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: दिल्ली से बाहर पहली बार 'एकता नगर' में होगा सिनेमाई महाकुंभ,…

23 minutes ago

स्पेशल कवरेज : MSME मंत्रालय ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयार

स्वच्छता और सुशासन की नई पहल: MSME मंत्रालय 'विशेष अभियान 6.0' के लिए तैयार, ई-कचरे…

31 minutes ago

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘सह्याद्री’ और ‘कुलिश’ पहुंचे फिलीपींस

भारतीय नौसेना के युद्धपोत 'सह्याद्री' और 'कुलिश' पहुंचे फिलीपींस: ADMM-प्लस के जरिए 'एक्ट ईस्ट' नीति…

38 minutes ago

फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की जेल, 50 लाख का जुर्माना

दूरसंचार विभाग की सख्त चेतावनी: फर्जी सिम और IMEI से छेड़छाड़ पर 3 साल की…

44 minutes ago