जौनपुर/तेजीबाजार : युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार

“तेजीबाजार थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में रविवार की दोपहर आम के बगीचे में दोस्तों के साथ शराब की पार्टी कर रहे युवक की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई,सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार ने मौके पर जाकर पूछताछ की। पुलिस ने मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्जकर हत्यारोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया। शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पुलिस के अनुसार, जंगीपुर गांव निवासी छोटेलाल उर्फ छोटू (27) रविवार की सुबह अपनी मां से यह कहकर निकला था कि हैदरपुर बाजार जा रहा है। दोपहर में चाचा के लड़के मैन बहादुर को सूचना मिली कि छोटेलाल की बगीचे में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

छोटेलाल सूरत में रहकर चालक की नौकरी कर घर परिवार चलाता था। वह 10 जून को अपने चाचा के लड़के सुमित की शादी में शामिल होने के लिए आया हुआ था। छोटेलाल अक्सर मित्रों के साथ घूमता रहता था। 24 जून को वह सूरत जाने वाला था।

मां मैना देवी ने आरोप लगाया कि घर पर एक मित्र आकर उसको ले गया था। कहा था कि आज शाम को एक मित्र का जन्मदिन है। मैना देवी पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही रो-रोकर बेहोश हो जा रही हैं। बहन चुनमुन एवं बिंदु भाई की मौत से बेसुध हैं।

छोटेलाल अपने चचेरे भाई अमित गौतम व गांव के दोस्त अशोक गौतम भुंडा के साथ दुकान से शराब खरीदकर चितौड़ी के बाग में पी रहा था। इसी दौरान उसका दोस्त अमन भी पहुंचा। किसी बात को लेकर विवाद में फायरिंग हो गई।

गोली छोटेलाल को लग गई। मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मृतक के चचेरे भाई अमित गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। 

Santosh SETH

Recent Posts

बस्तर : नक्सल मुक्त 93 गांवों में पहली बार शान से फहरा तिरंगा

बस्तर में रचा गया नया इतिहास: नक्सल मुक्त हुए 93 गांवों में पहली बार शान…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ : सुकमा के 50 अति-दुर्गम गांवों में पहली बार फहरा तिरंगा

ऐतिहासिक बदलाव: सुकमा के 50 अति-दुर्गम नक्सल प्रभावित गांवों में आजादी के बाद पहली बार…

2 hours ago

E20 पेट्रोल से माइलेज घटने पर सरकार ने दी सफाई

E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…

2 hours ago

जौनपुर: कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा, DM ने दिलाई पंचप्रण की शपथ

जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…

2 hours ago

जौनपुर: पुलिस लाइन में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया ध्वजारोहण

जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…

2 hours ago

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई देशभक्ति रंगोली

जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…

3 hours ago