JAUNPUR

जौनपुर: शादी के 3 महीने बाद नवदंपती की संदिग्ध मौत, फंदे से मिला शव

जौनपुर में सनसनीखेज वारदात: शादी के महज 3 महीने बाद नवदंपती की संदिग्ध मौत, बंद कमरे में मिला पत्नी और फंदे से लटकता पति का शव”

जौनपुर : वरुण यादव की रिपोर्ट : THE POLITICS AGAIN

जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तिसौली गांव में शादी के महज तीन महीने बाद ही एक नवदंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

गुरुवार सुबह बंद कमरे से दोनों के शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

रात में हुआ था विवाद, सुबह नहीं खुला दरवाजा

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद दोनों अपने कमरे में चले गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई और कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगी।

दरवाजा टूटते ही सामने आया खौफनाक मंजर

परिजनों ने घबराकर जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। कमरे में पत्नी का शव बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, जबकि पति का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था।

शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर जुट गए।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी पुलिस की जांच

घटना की सूचना मिलते ही खुटहन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पारिवारिक विवाद का मामला लग रहा है, लेकिन दोनों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल हत्या और आत्महत्या सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गहनता से जांच की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

इजरायल में नई सरकार की कवायद के बीच भारत ने साफ किया रुख

इजरायल में नई सरकार के गठन पर भारत ने साफ किया रुख, गादी आइजेनकोट के…

21 hours ago

यूपी चुनाव 2027: क्या ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आएंगे साथ?

यूपी चुनाव 2027: BJP को रोकने के लिए ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद का 'हाथ' मिलेगा?…

21 hours ago

रामपुर: CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की सरेआम हत्या

रामपुर में सरेआम 'खूनी खेल': CRPF आतंकी हमले से बरी मोहम्मद शरीफ की गोलियों से…

21 hours ago

सोनिया गांधी की नई किताब: ‘बिलोंगिंग’ में खुलासा, PM पद क्यों ठुकराया

सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा: 'मैं अंदर से टूटी थी, राहुल-प्रियंका के डर के कारण…

1 day ago

दिल्ली : 16 नवंबर को छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: 16 नवंबर को 'छठ पूजा' पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, यहां…

1 day ago

जौनपुर : बसरा गाँव में दिवाली पर खूनी खेल; घर में घुसकर हत्या

जौनपुर: दिवाली के जश्न के बीच बसरा गांव में 'खूनी खेल', पुरानी रंजिश में घर…

1 day ago