जौनपुर – जिलाधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय का हुआ औचक निरीक्षण

“इस दौरान जिलाधिकारी ने रजिस्टर का अवलोकन भी किया”

“जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ द्वारा बुधवार देर सायं जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया गया”

जौनपुर 29 अगस्त, 2024 मंगेश प्रजापति की रिपोर्ट   

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया और आकस्मिक ओ0पी0डी0 के वेटिंग हाल में बैठे मरीजो से वार्ता भी किया गया।

आकस्मिक ओ0पी0डी0 में ए0सी0 के खुले स्थान को बन्द करने हेतु निर्देश दिया गया एवं फोटोग्राफ प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया।

फायर फायटिंग से सम्बन्धित कार्यो को पूर्ण कर रही कार्यदायी संस्था को समस्त अभिलेखों के साथ मिलने हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

इलेक्ट्रीक आडिट एवं फायर आडिट हेतु सहायक अभियन्ता, (विद्युत) कार्यालय अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के साथ मिलने हेतु निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा फायर आडिट के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त किया एवं निर्देशित किया कि समस्त स्टाफ को प्रशिक्षित होना चाहिए।

इमरजेन्सी वार्ड में भर्ती मरीज श्रीमती सुशीला मिश्रा के परिजन श्रीमती इन्दु दूबे एवं हरिशचन्द्र के परिजन रोहित कुमार से औषधि एवं चिकित्सक के राउण्ड के बारे में जानकारी लिया। इमरजेन्सी वार्ड में तैनात स्टाफ नर्स पंकज कुमार से मानदेय के बारे में जानकारी लिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा आई वार्ड के निरीक्षण के दौरान वार्ड के बाहर अंधेरा पाया गया जिसपर  अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर को निर्देशित किया कि 02 से 03 लाइट का पोल लगाया जाय।

एन0आर0सी0 में भर्ती बच्चों को और बेहतर सुविधा दिये जाने हेतु निर्देशित किया गया एवं स्टाफ को बढ़ाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी जौनपुर को निर्देशित किया गया एवं एन0आर0सी0 के गाइड लाइन को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

समय अपरान्ह् 03.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक के टाइम में तैनात पी0आर0डी0 अनुपस्थित पाये गये, नये सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति, सुरक्षा गार्ड हेतु गार्ड रूम स्थापित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जौनपुर को निर्देशित किया गया है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, ई0ओ0 नगर पालिका पवन कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

वाराणसी में झमाझम बारिश से जलभराव, 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

वाराणसी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त: लहरतारा-चांदपुर में भीषण जलभराव, 12वीं तक के सभी…

4 hours ago

वाराणसी के लोहता में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड ट्रक ने दो को रौंदा

वाराणसी के लोहता में भीषण सड़क हादसा: रॉन्ग साइड आ रहे बेकाबू ट्रक ने किशोर…

4 hours ago

यूपी के 62 जिलों में बारिश का अलर्ट, 19 में स्कूल बंद, धान फसल बर्बाद

यूपी में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं का कहर: 8 जिलों में अति भारी बारिश…

4 hours ago

एशियन गेम्स 2026: महिला कबड्डी में भारत ने जीता गोल्ड, कुल पदक 27 हुए

एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, रोमांचक फाइनल में ईरान को…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में बाढ़ जैसे हालात: सभी स्कूल बंद, सीएम ने दिए बचाव के निर्देश

छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात: प्रदेश के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित,…

4 hours ago

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष शुरू, जानें श्राद्ध की तिथियां

Pitru Paksha 2026: आज से पितृपक्ष का शुभारंभ, जानें 15 दिनों के कठोर नियम, 'पंचबली'…

7 hours ago