“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा विसर्जन घाट पर गोमती नदी में सिल्ट सफाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया गया”
जौनपुर 23 / 06 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
गौरतलब है कि मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा, अतिरिक्त ऊर्जा श्री ए. के. शर्मा द्वारा 21 जून को गोमती नदी के किनारे जमा सिल्ट व गंदगी के सफाई हेतु नए पोकलैंड मशीन का पूजन कर सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया था।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर पवन कुमार को निर्देशित किया गया कि सिल्ट सफाई के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें, वर्षा से पूर्व यह कार्य अवश्य पूर्ण हो जाना चाहिए।
गोमती घाट के किनारे हुए सौंदर्यीकरण के दौरान मलबे का सही से निस्तारण न किए जाने पर कार्यदाई संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए टीम लगाकर सिल्ट सफाई के कार्य में सहयोग करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गोमती नदी यहां के लोगों के लिए आस्था का केंद्र है तथा त्योहारों पर लोगों द्वारा पूजन अर्चन किया जाता है, इसके दृष्टिगत सिल्ट सफाई अत्यंत आवश्यक है, शीघ्र ही इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर ईओ नगर पालिका, स्टाफ, सफाई कर्मचारी, सहित अन्य उपस्थित रहे।
E20 पेट्रोल से घट रहा माइलेज? केंद्र सरकार ने दूर की भ्रांति, मिलावट के दावों…
जौनपुर कलेक्ट्रेट में शान से फहरा तिरंगा: DM सैमुअल पॉल एन. ने दिलाई 'पंचप्रण' की…
जौनपुर: पुलिस लाइन में शान से फहराया तिरंगा, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने 80वें…
जौनपुर: स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने बनाई मनमोहक देशभक्ति रंगोली, डीएम सैमुअल पॉल एन. ने…
आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: स्टार्टअप 'अहीसा' ने स्वदेशी प्रोसेसर से बनाई 'विहान' चिप, सेमीकंडक्टर…
यूपी में नकली डेयरी उत्पादों पर नकेल: पनीर, घी और खोया में मिलावट पाए जाने…