जौनपुर : महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

“कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह, में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री, (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चन्द्र यादव द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर मल्यार्पण व दीप प्रज्जलित कर किया गया”

जौनपुर 31 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

उपायुक्त स्वतः रोजगार द्वारा मुख्य अतिथि व जिलाधिकारी को बुके, शाल व मोमेंटो देकर सम्मनित किया गया। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र व उपायुक्त (स्वतः रोजगार) ओम प्रकाश यादव द्वारा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारें में विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में एन.आर.एल.एम. के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 14 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेन्टों तथा मनरेगा योजना के 05, श्रम विभाग के 05 लाभार्थी को प्रशस्ति पत्र व प्रधानमंत्री आवास की 03 लाभार्थी को आवास की चाभी, वन विभाग द्वारा 300 महिलाओं को सहजन का पौधा एवं समूह की महिलाओं को रिवाल्विंग फण्ड रू0 1,14,90,000.00 (रू० एक करोड़ चौदह लाख नब्बे हजार मात्र) व सी.आई.एफ. का रू0 4,50,00,000.00 (रू० चार करोड़ पचास लाख मात्र) का डेमो चेक मंत्री व जिलाधिकारी द्वारा वितरित किया गया।

मंत्री द्वारा महिलाओं को सम्बोधित करते हुए महिलाओं को आजीविका मिशन के समूहों से अधिक से अधिक जुड़कर सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनकर स्वावलंबी बनने हुत प्रेरित किया। बी०सी० सखी, विद्युत सखी, आजीविका सखी, बैंक सखियां बहुत अच्छा कार्य कर रही है जिनसे उन्हें अच्छी आय प्राप्त हो रही है जो उनके आजीविका का आधार है।

जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा समूह की महिलाओं को पी. एम. जे.जे.वाई, पी.एम.एस.बी.वाई आदि बीमा स्कीम स्कीमों के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को बीमा कराने हेतु प्रेषित किया गया। ग्रामीण महिलाओं के सामाजिक मोबलाइजेशन में एन.आर.एल.एम. का योगदान उल्लेखनीय है।

उपायुक्त स्वतः रोजगार धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता श्याम मोहन अग्रवाल, सहायक श्रमायुक्त, क्षेत्रीय वानिकी अधिकारी, एन.आर.एल.एम. के जिला मिशन प्रबन्धक व ब्लाक मिशन प्रबन्धक सहित एन.आर.एल.एम., मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 400 प्रतिभागी व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

10 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

15 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

15 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

15 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago