जौनपुर : विशेष सचिव द्वारा आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर की समीक्षा बैठक किया गया

“मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त निर्देशों के क्रम में जनपद के आकांक्षात्मक विकास खण्डों में परिलक्षित परिवर्तनों का भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके क्रम में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी विशेष सचिव आयुष विभाग श्री हरिकेश चौरसिया द्वारा जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की उपस्थिति में आकांक्षात्मक ब्लॉक रामपुर की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”

जौनपुर 31 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

विशेष सचिव द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड से संबंधित विषयगत क्षेत्रों से संबंधित संकेतको के संबंध में खंड विकास अधिकारी, एमओआईसी, बेसिक शिक्षा अधिकारी  सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना तथा वित्तीय समावेशन से संबंधित संकेतको की अद्यतन प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

विशेष सचिव द्वारा अति कुपोषित, अल्प कुपोषित बच्चों  के चिन्हांकन, गर्भवती महिलाओं की एएनसी, संस्थागत प्रसव, टीबी कार्यक्रम, डायबिटीज स्क्रीनिंग, गोल्डन कार्ड के वितरण, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति, आदि की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कहा गया कि रामपुर ब्लॉक में जितने भी अति कुपोषित बच्चे हैं उन्हें एनआरसी में भेजा जाए। 

70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए तथा छूटे हुए सभी पात्र लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। पोषण ट्रैकर पर त्रुटिरहित फीडिंग कराई जाए। उप निदेशक कृषि  से उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों, एफपीओ सहित अन्य विषयों पर जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि मृदा की टेस्टिंग कराई जाए, कैंप लगाकर किसानों को जागरूक किया जाए।

जल जीवन मिशन के हर घर जल योजना अंतर्गत क्रियाशील कनेक्शन, लक्ष्य के सापेक्ष दिए गए कनेक्शन, जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत चल रही परियोजनाओ की प्रगति आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि कार्य होने के दौरान सड़कों का रेस्टोरेशन भी होना चाहिए।

बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्राथमिक विद्यालय में पीटीआर, छात्र शिक्षक अनुपात, पेयजल व्यवस्था आदि की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में कायाकल्प होना चाहिए तथा शौचालय क्रियाशील रहने चाहिए।

जिला पंचायत राज अधिकारी से स्वच्छ भारत मिशन, व्यक्तिगत शौचालय फेस 2, स्वच्छ पेयजल आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि पुराने पंचायत भवनों का जीर्णोद्धार कराया जाए तथा नए पंचायत भवनों में विद्युतीकरण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी संकेतक एक दूसरे से जुड़े हुए हैं, इसलिए सभी विभाग एक दूसरे के साथ समन्वय करते हुए कार्य करें।

विशेष सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि इस वर्ष 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बैठक में योग ब्रेक सेशन पर आधारित एक वीडियो भी दिखाया गया तथा सभी उपस्थित अधिकारी कर्मचारीगण द्वारा योग भी किया गया।

विशेष सचिव ने कहा कि हम यहां बैठे-बैठे भी योग कर सकते है, आज की व्यस्त जीवनशैली में यह हमें मानसिक तनाव से दूर रखती है। हम सभी को योग अपनी नियमित जीवनशैली में आत्मसात करना चाहिए। योग हमारी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी , जिला सूचना अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

14 hours ago