“जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में चकबन्दी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई”
जौनपुर 16 / 04 / 2025 वरुण यादव की रिपोर्ट
जनपद में कुल 97 ग्राम वर्तमान में चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत हैं। अभी तक जनपद में चकबन्दी हेतु नव प्रसारित ग्रामों में से 06 ग्रामों में तरमीम का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, 02 ग्राम दिलशादपुर व नारायणपुर का धारा-9 पूर्ण कर लिया गया है तथा 02 ग्रामों का धारा 9 माह अप्रैल 2025 में पूर्ण कर लिया जायेगा।
नवप्रसारित ग्रामों में मानक के अनुसार तरमीम एवं पड़ताल का कार्य पूर्ण कराने तथा जिन ग्रामों में चकबन्दी प्रकिया का विरोध है वहां पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी के साथ खुली बैठक कराके ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी को दिये गयें।
इसके अतिरिक्त 10 वर्ष से अधिक पुराने ग्रामों मे भी शासन एवं चकबन्दी आयुक्त के निर्देशानुसार कार्ययोजना बनाकर ग्राम की चकबन्दी प्रक्रिया पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में सम्मिलित विषय के अनुसार उपसंचालक चकबन्दी, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी व चकबन्दी अधिकारी न्यायालयों में 05 वर्ष से अधिक पुराने वादों का शत-प्रतिशत निस्तारण कराने के निर्देश दिये गयें हैं।
धारा-9 के अन्तर्गत प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण ग्राम अदालत के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश सभी चकबन्दी अधिकारियों को दिये गयें। तहसील केराकत के नव प्रसारित चकबन्दी ग्रामों के भूचित्र अभिलेखागार से अविलम्ब ट्रेस कराकर ग्राम में चकबन्दी प्रक्रिया आगे बढ़ाने हेतु सम्बन्धित चकबन्दी अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (भू०रा०) अजय अंबष्ट, बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी अशोक कुमार, सहित चकबन्दी अधिकारी किरतापुर एवं जनपद के समस्त सहायक चकबन्दी अधिकारी व चकबन्दीकर्ता उपस्थित रहे।
गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…
प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी (PMAY-U): 1.25 करोड़ घरों की स्वीकृति, 'PMAY-U 2.0' से समावेशी विकास और…
NHRIMH कोट्टायम: होम्योपैथी मानसिक स्वास्थ्य अनुसंधान और इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी नई रफ्तार, वित्त समिति ने…
EPFO में बड़ा बदलाव: वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर हुई ₹25,000, 51 लाख नए कर्मचारियों…
लोलार्क छठ 2026: संतान प्राप्ति के लिए प्राचीन लोलार्क कुंड में आस्था की डुबकी, 10…
मेरठ: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, 44 सील…