जौनपुर – यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष का हुआ ज़ोरदार स्वागत

“अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक यादव जी(अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट) को दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उनके जनपद जौनपुर प्रथम आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया”

जौनपुर 23 / 10 / 2024 वरिष्ठ संवाददाता वरुण यादव की रिपोर्ट 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने यादव महासभा के योगदान और उसके इतिहास के बारे में बताते हुए कहा कि यह महासभा अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। इसका संगठन केवल देश प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी कई देशों में है। हम सभी को मिलकर यादव महासभा को नई बुलंदी पर पहुंचाना है।

कार्यक्रम का संबोधन करते हुए युवा यादव महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलेश यादव जी ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी को पुनः अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में पूरे प्रदेश में युवा यादव महासभा की पूरी टीम एक नई ऊर्जा से संचालित होगी।

प्रदेश में युवाओं की आबादी को देखते हुए उनके भविष्य और संघर्ष को लेकर एक नई रणनीति बनानी होगी तथा उन्हें महासभा में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।

युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष ऊमाराज यादव ने कहा जौनपुर युवा यादव महासभा की टीम आपके मार्गदर्शन में ज़िले में एक नईं ऊंचाई को पहुंचेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री श्री यशवंत यादव जी ने किया । कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में मुख्य रूप से अखिलेंद्र यादव, चंद्र शेखर यादव, राजमणि यादव, अनिलदीप चौधरी, सियाराम यादव जी रहे संचालन अखिलेश यादव जी ने किया।

कार्यक्रम की व्यवस्था जिला महासचिव युवा यादव महासभा के धर्मेंद्र यादव जी ने किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चन्द्र भूषण यादव,ज़िला उपाध्यक्ष अखिलेंद्र यादव, लाल जवाहर,संजय यादव,राकेश यादव,कन्हैया यादव,वेद प्रकाश सिंह यादव,राजेश यादव,डॉ.शिव नारायण यादव,चन्द्रशेखर यादव,विशाल यादव,सियाराम यादव,रवि यादव,अभिषेक,दयाशंकर आदि लोग उपस्थित रहे ।

Santosh SETH

Recent Posts

जौनपुर में डबल मर्डर: खेत के विवाद में भाई ने मां-बहन को कुल्हाड़ी से काटा

जौनपुर में दिल दहलाने वाली वारदात: 'सगड़ी' ले जाने के विवाद में छोटे भाई ने…

2 hours ago

उपचुनाव: नंदीग्राम में भाजपा ने किया खेला? ममता की उम्मीदवार ने वापस लिया नाम

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार को ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला…

14 hours ago

अमेरिका को झटका: रूस-चीन ने ईरान प्रतिबंधों वाले प्रस्ताव पर किया वीटो

UNSC में ईरान को लेकर अमेरिका बनाम रूस-चीन टकराव: वीटो से गिरा अमेरिकी प्रस्ताव, परमाणु…

20 hours ago

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: TMC के नाम और ‘फूल-घास’ चिह्न पर रोक

TMC में बड़ी बगावत का असर: चुनाव आयोग ने 'फूल और घास' चुनाव चिह्न और…

20 hours ago

दिल्ली: स्वरूप नगर गैंगरेप-मर्डर केस का खुलासा, परिचित ने ही ली जान

दिल्ली: स्वरूप नगर में ब्लाइंड गैंगरेप-मर्डर केस का 72 घंटे में खुलासा, परिचित ने ही…

21 hours ago

गृह मंत्रालय : शहजाद भट्टी नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

गृह मंत्रालय की बड़ी कार्रवाई: 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित, अमित…

2 days ago