“जौनपुर के शाहगंज थाना क्षेत्र के अरंद गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है”
जौनपुर 26 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
स्थानीय लोगों द्वारा तेंदुए को देखे जाने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने गांव में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। टीम ड्रोन कैमरों की मदद से तेंदुए का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
पिछले कुछ दिनों में इसी गांव में लगभग आधा दर्जन मवेशियों को किसी जानवर ने मारकर उनका गोश्त खा लिया था। इस घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम इस क्षेत्र में सक्रिय है।स्थानीय निवासी उबैद, राम सूरत,सैफ,श्यामलाल, करन और मोहम्मद गालिब के अनुसार, वन विभाग की टीम लगातार खोजी अभियान चला रही है। ग्रामीण तेंदुए के डर से सहमे हुए हैं और अपने घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।
यूपी की सभी 403 विधानसभाओं में होगा आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का विकास: योगी सरकार ने…
आजमगढ़ में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: रानी की सराय में दिनदहाड़े युवक को मारी…
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ: अमित शाह बोले- 'माफिया राज का हुआ अंत, यूपी…
नेपाल में कुदरत का दोहरा प्रहार: 26 अगस्त की विनाशकारी बाढ़ के बाद फिर भारी…
SIR विवाद पर चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का देशव्यापी संग्राम: CEC के इस्तीफे की…
जौनपुर: तेजीबाजार में लगा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर, कृपाशंकर सिंह के सहयोग से होगा…