“जौनपुर में एक नाबालिग के साथ 5 लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, उनके 4 अन्य दोस्तों ने आरोपियों को रोकने के बजाए इस अपराध में उनकी मदद की। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है।“
जौनपुर 22 / 04 / 2025 मीडिया रिपोर्ट के अनुसार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले एक इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ 5 लड़कों ने गैंगरेप जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अब इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लड़की जब बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी थी तो एक राहगीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कराया।
मामला शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में बीती रात प्रदर्शनी स्थल का है, यहां आरोप है कि 5 लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और उनके 4 दोस्तों ने इसमें उनकी मदद की। इसके बाद वे उसे सड़क के किनारे बेहोशी के हाल में छोड़कर चले गए।
एक स्थानीय व्यक्ति ने लड़की को बेहोशी के हाल में देखा तो पुलिस को खबर दी। स्थानीय व्यक्ति सुनील कुमार यादव ने बताया कि वह उधर से गुजर रहे थे तो देखा सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में एक लड़की पड़ी हुई है। इसके बाद उन्होंने 112 पर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी।
लड़की ने की पुलिस से शिकायत
उपचार के दौरान लड़की ने लिखित आधार पर पुलिस को अवगत कराया कि उसके साथ 5 लड़कों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और 4 अन्य लड़कों ने उनका सहयोग किया। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक्शन लिया। पीड़िता की शिकायत मिलने पर एसपी के निर्देश पर पुलिस की पांच टीमों का गठन हुआ और फिर टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्परता से जुट गई।
एएसपी ने कहा ये बात
जौनपुर के एडीशनल एसपी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि 5 अभियुक्त व 4 सह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कुल पांच टीमों को रवाना किया गया था। इसी बीच हमें पता चला कि सभी अभियुक्त एक सूनसान बिल्डिंग में इकठ्ठा होकर भागने की योजना बना रहे है, इसपर पुलिस टीम ने घेराबंदी किया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया।
घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की, और वे बिल्डिंग की छत से कूदने और भागने लगे। इस दौरान बिल्डिंग की छत से कूदने व भागने से आरोपियों को चोटें आई हैं, जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल ले जाकर उपचार कराया जा रहा है। इनके कब्जे से मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों पर थाना शाहगंज में धारा 137(2), 70(2), 351(3), 3(5) बीएनएस व धारा 04(2) पाक्सो एक्ट लगाया है। पुलिस आगे आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेजने की कार्रवाई में जुटी हुई है।
'अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना' से संवरा आदित्य और खुशी का जीवन, जातिगत दीवारें तोड़ पेश…
एक नई शुरुआत: पुनर्वास और दृढ़ संकल्प से राजेश ने पाई 23 साल पुरानी शराब…
रक्षा मंत्रालय का ऐतिहासिक कदम: वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़…
युवाओं के लिए शानदार मौका: 'विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता' की अंतिम तिथि 22 अक्टूबर तक…
भोपाल में शिक्षा मंत्रालय की अहम कार्यशाला: NMMSS छात्रवृत्ति के सत्यापन पर जोर, मेधावी छात्रों…
धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन: AI, साइबर सुरक्षा और डिजिटल…