जौनपुर / शाहगंज : बाइक सवार पर लाठी-डंडे से हमला

“बद्दौपुर गांव स्थित नाला पुलिया के पास मंगलवार को पुरानी रंजिश में हमलावरों ने एक बाइक सवार युवक पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान युवक को बचाने आए तीन लोग भी घायल हो गए”

शाहगंज 29 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार रानीमऊ गांव निवासी मोहम्मद अहमद (25) एक अस्पताल से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

वे बद्दौपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बद्दौपुर गांव निवासी मोहम्मद राशिद अपने 25 अज्ञात साथियों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

अहमद को बचाने पहुंचे मोहम्मद कैफ, मोहम्मद अकरम, और अजीम पुत्र फिरोज को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद अहमद, अजीम और कैफ को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पीड़ित के चाचा अबु वैस की तहरीर पर पुलिस ने मोहम्मद राशिद समेत 25 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

9 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

14 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

14 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

14 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago