Breaking News

दिल्ली : हापुड़ में लॉरेंस गिरोह का गुर्गा मुठभेड़ में ढेर

“बदमाश ने पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इसके कब्जे बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है”

नई दिल्ली 29 / 05 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की संयुक्त टीम से बुधवार रात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शार्प शूटर नवीन कसाना को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश ने इससे पहले पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इसके कब्जे बाइक और ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद हुई है। नवीन कसाना लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि नवीन कसाना लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा था। उसने गैंगस्टर हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई वारदात को अंजाम दिया था। हाशिम बाबा दिल्ली का गैंगस्टर है जो इन दिनों मंडोली जेल में बंद है।

शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में बर्तन कारोबारी की हत्या व मकोका समेत कई दूसरे मामलों में दिल्ली पुलिस को कसाना की तलाश थी। स्पेशल सेल के अधिकारी फिलहाल मामले पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। नवीन पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट, डकैती, अपहरण, मकोका समेत करीब 20 से अधिक मामले दिल्ली व यूपी में दर्ज थे।

दिल्ली पुलिस सूत्रों के अनुसार स्पेशल सेल की टीम को नवीन के हापुड़ इलाके में होने का इनपुट मिला था। टीम ने जानकारी यूपी एसटीएफ से शेयर की। उसके आधार पर संयुक्त टीम को तैयार किया गया और उसकी तलाश में हापुड़ भेजा गया।

मुखबिर के इशारे पर टीम ने आरोपी की पहचान की तो उससे सरेंडर करने के लिए कहा। आरोपी ने अचानक पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में जख्मी होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूपी व हरियाणा में भी रहा वांटेड 

नवीन ने लॉरेंस गैंग और दूसरे अन्य गैंग के साथ गाजियाबाद और गुड़गांव में कई संगीन अपराध किए थे। नवीन गाजियाबाद के शाहिबाबाद में 2009 में हुई एक हत्या में आरोपी था। इसके अलावा यहीं से गैंगस्टर भी घोषित था। 2011 में गुड़गांव सदर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास , हत्या और साजिश के मामले में आरोपी बना था।

सदर बाजार इलाके में अप्रैल 2015 में इसके खिलाफ मकोका का केस दर्ज हुआ था। दिल्ली के दो मामलों में इसको सजा भी हो चुकी है। यह जेल से बाहर आकर लगातार वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस नवीन के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Santosh SETH

Recent Posts

बड़ी खबर : राज्यसभा व बिहार विधान परिषद चुनाव की घोषणा

राज्यसभा और बिहार विधान परिषद चुनाव की तारीखों का ऐलान: यूपी, उत्तराखंड और बंगाल की…

10 hours ago

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरदान बनी ‘अटल वयो अभ्युदय योजना

वरिष्ठ नागरिकों को सशक्त बना रही सरकार: 'अटल वयो अभ्युदय योजना' से 8.5 लाख बुजुर्गों…

14 hours ago

NHAI : हाई-स्पीड हाईवे पर पशुओं को रोकने के लिए बनेगी दीवार

NHAI ने जारी किए हाई-स्पीड नेशनल हाईवे के नए नियम: यातायात के अनुसार तय होगी…

15 hours ago

दिल्ली: कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

दिल्ली हुई शर्मसार: कालकाजी मंदिर के पीछे जंगल में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म,…

15 hours ago

भारत के सेमीकंडक्टर मिशन पर साइबर हमलों का खतरा !

सेमीकंडक्टर हब बनने की राह पर भारत: अश्विनी वैष्णव की चेतावनी- साइबर हमले, दुष्प्रचार और…

15 hours ago

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 34 IAS अफसरों का तबादला

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 IAS अधिकारियों का तबादला, 14 जिलों को मिले नए…

15 hours ago