“शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नई सब्जी मंडी के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई”
शाहगंज 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट
मृतक की पहचान महेन्द्र कुमार (45) के रूप में हुई है। वह आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के बसही गांव के रहने वाले थे। महेन्द्र कुमार किसी काम से शाहगंज बाजार आए थे। वापस लौटते समय नई सब्जी मंडी के पास यह हादसा हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शोक में डूब गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खाकी फिर हुई शर्मसार: अमरोहा में हरियाणा की युवती से गैंगरेप, यूपी पुलिस के दरोगा…
होर्मुज जलडमरूमध्य में मालवाहक जहाज 'एमवी केप डाओ' पर टॉरपीडो से हमला: यूपी के देवरिया…
बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…
भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…
रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…
जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…