जौनपुर / शाहगंज : रोजगार मेले में 104 प्रतियोगियों को मिली जॉब

“शाहगंज राजकीय आईटीआई परिसर के सभागार में 14 जुलाई 2025 को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जिसमें 245 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 104 सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों द्वारा किया गया”

जौनपुर/शाहगंज 14 / 07 / 2025 संतोष सेठ की रिपोर्ट 

मुख्य अतिथि खुटहन ब्लॉक के सम्मानित ब्लॉक प्रमुख बृजेश कुमार यादव ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, ऐसे में जिलास्तर पर आयोजित रोजगार मेला के द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पाल ने बताया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, कौशल विकास मिशन, आईटीआई एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के सयुक्त तत्वाधान में लगे निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन किया गया।

शाहगंज राजकीय आईटीआई परिसर जौनपुर में आयोजित रोजगार मेला में विभिन्न क्षेत्रों की 16 कंपनियों ने साक्षात्कार करके 105 अभ्यर्थियों का चयन किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पाल, सहायक सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता, आईटीआई स्टाफ सभाजीत यादव, सौरभ कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, रोजगार मेला प्रभारी प्रभात पांडेय, सेवायोजन के शिवकुमार यादव जी, एमआईएस प्रबंधक अनूप पांडेय समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Santosh SETH

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्णब’ का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी में गहराया 'अर्णब' का खतरा: ओडिशा-आंध्र तटों पर भारी बारिश का अलर्ट,…

54 minutes ago

भाजपा में बड़ा फेरबदल: 36 राज्यों/UTs में नए प्रभारी, स्मृति ईरानी को दो राज्य

भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल: 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रभारी…

1 hour ago

रायपुर : 3000 लोगों का रक्तदान, गोल्डन बुक में दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड

रायपुर में 'सेवा महाकुंभ' का ऐतिहासिक आयोजन: 3000 लोगों ने किया रक्तदान, गोल्डन बुक में…

1 hour ago

जौनपुर: आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

जौनपुर कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल: मानदेय नहीं बढ़ा तो 15 दिन बाद…

3 hours ago

चुनाव आयोग की सफाई: ‘आंतरिक मतभेद सामान्य बात, सभी फैसले कानूनी’

'आंतरिक मतभेद सामान्य प्रक्रिया, सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए': विवादों के बीच चुनाव आयोग की…

3 hours ago

बैंक हड़ताल : लगातार 5 दिन बंदी नहीं! इस रविवार को खुलेंगे सभी बैंक

हड़ताल से निपटने के लिए सरकार का 'संडे प्लान': लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे…

3 hours ago